देहरादून में एसएफए चैम्पियशिप्स के छठे दिन बास्केटबॉल, जूडो और शूटिंग प्रतियोगिताओं की हुई शुरूआत

देहरादून: देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के छठे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा और प्रतियोगिता देखने को मिली। जूडो, बास्कटबॉल और शूटिंग इस दिन के आकर्षण केन्द्र बन गए, पूरे राज्य से युवा एथलीट्स ने इन खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज 70 टीमों ने कबड्डी में हिस्सा लिया तथा इस पारम्परिक खेल में अंडर-17 गर्ल्स एवं अंडर-14 ब्वॉयज़ कैटगरी में ज़बरदस्त जोश देखने को मिला। गर्ल्स अंडर-14 मैच में आचार्यकुलम विजेता रहा, वहीं सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
स्विमर्स ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया, जहां डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून से समृद्धि रावत ने गर्ल्स अंडर-12 50 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता, वहीं एशियन स्कूल से भास्वत मित्रा ने अंडर-18 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता। जूडो में भी रोमाचंक प्रदर्शन देखने को मिला, परेड ग्राउण्ड में अंडर-8 से अंडर-19 तक ब्वॉयज़ एवं गर्ल्स कैटेगरीज़ में शानदार प्रतिस्पर्धा हुई। मार्शल आर्ट के इस खेल ने ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की और दर्शकों को बांधे रखा।
दर्शकों के एक और पसंदीदा खेल बॉस्केटबॉल की बात करें तो परेड ग्राउण्ड में अंडर-14 और अंडर-16 ब्वॉयज़ कैटेगरी तथा अंडर-14 से अंडर-18 गर्ल्स कैटेगरीज़ में मैच खेले गए। गर्ल्स अंडर-14 कैटेगरी में सेंट मेरी स्कूल, क्लेमेंट टाउन ने गोल्ड जीता, डीपीएसजी देहरादून ने सिल्वर जीता तथा सुभाष चन्द्रा बोस एकेडमी ने ब्रॉन्ज़ मैडल जीता।
जसपाल राना शूटिंग रेंज में शूटिंग प्रतियोगिताएं हुईं, अंडर-14 अंडर-17 कैटगरी में ब्वॉयज़ ने तथा अंडर-14 कैटेगरी में गर्ल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में न्यू बीरशेबा पब्लिक स्कूल से जसपाल राना ने ब्वॉयज़ अंडर-19 (57-60 किलो) कैटेगरी में गोल्ड मैडल जीता, वहीं गैलेक्सियन इंटरनेशनल स्कूल से अदिती चांद ने गर्ल्स अंडर-19 (60-63 किलो) कैटेगरी में जीत हासिल की।
छठे दिन चैस, फुटबॉल, कबड्डी और स्केटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहीं, विभिन्न आयुवर्गांं के एथलेटिक्स ने अपने स्कूल को लीडरबोर्ड में टॉप पर लाने के लिए प्रतियोगिता की। वास्तव में फुटबॉल में 160 से अधिक टीमों ने गोल्ड के लिए मुकाबला किया। वहीं दूसरी ओर वॉलीबॉल पर भी सबकी निगाहें टिकी नहीं, 100 से अधिक टीमों ने इस खेल में हिस्सा लिया्
सतवें दिन चैस, जूडो और शूटिंग के फाइनल होंगे। अब तक का मुकाबला ज़बरदस्त रहा है और उम्मीद है कि फाइनल्स में भी युवा एथलीट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण देखने को मिलेगा।

चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट www.sfaplay.com पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।