Dengu Control Room से 896 लोगों तक पहुँचाई गई प्लेटलेट्स

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों से शहर में बढ़ते डेंगू के कहर से लड़ने के लिए डीआईसीसीसी में डेंगू कंट्रोल रुम बनाया गया। स्मार्ट सिटी की जिलाधिकारीध्सी0ई0ओ0 के निर्देश पर आईटीडीए में कंट्रोलरूम तैयार किया गया। जहां से जनमानस के लिए दिन-रात ( 24×7) सुविधा मुहैया करवायी जा रही है। डेंगू से सम्बन्धित किसी भी शिकायत टैस्ट, बैड, प्लेटलेटस, लैब, चिकित्सकीय परामर्श आदि के लिए स्मार्ट सिटी के टोलफ्री नम्बर 18001802525 पर कॉल की जा सकती है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कंट्रोलरूम में यूसेक, आयुष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से चिकित्सक और स्टाफ और नगर निगम से लोग  तैनात किए गए। कंट्रोल रूम में डेंगू बचाव कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में प्लेटलेट्स, फॉगिंग, ब्लड आदि से संबंधित शिकायत प्राप्त हो रहे हैं। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। यहां पीड़ितों की काउंसलिंग परामर्श हेतु कॉल प्राप्त हो रही है। स्मार्ट सिटी की सी0ई0ओ0 द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कंट्रोलरूम में प्राप्त होने वाली किसी भी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी समन्वय कर कार्रवाई करें। सबसे ज्यादा परेशानी कंट्रोल रूम में कॉलर द्वारा प्लेटलेट्स की आवश्यकता को लेकर सामने आ रही है। इस पर प्लेटलेट्स की उपलब्धता ना होने पर टीम द्वारा डोनर तक कॉल पहुंचाया जा रहा है। जिससे प्लेटलेट्स के लिए आसानी से डोनर मिल जाए। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है कि शहर में कहीं भी पानी एकत्र न हो और जहां भी डेंगू का लार्वा पनप रहा है वहां तुरंत दवाई का छिड़काव किया जाए है, और लगातार फागिंग कराई जाती रहे। जिसका सम्बन्धित विभाग द्वारा पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।