एसएफए चैम्पियनशिप्स के आठवें दिन योगासन, फुटबॉल और कबड्डी फाइनल्स में दिखा रोमांचक प्रदर्शन

  • चैम्पियनशिप्स के आठवें दिन योगासन की शुरूआत और कबड्डी फाइनल्स ने दर्शकों को जोश से भर दिया
  • फुटबॉल विजेताओं ने सेमी-फाइनल्स के लिए मंच तैयार किया

देहरादून: देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के आठवें दिन एथलीट्स के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। योगासन की शुरूआत, कबड्डी फाइनल्स के बीच फुटबॉल मैच भी रोमांच के साथ आगे बढे़, कुल मिलाकर आज के दिन मैदान पर ज़बरदस्त खेल भावना और उत्कृष्टता देखने को मिली।
दिन की शुरूआत पहली योगासन प्रतियोगिता के साथ हुई, इस प्रतियोगिता में अंडर-14 से लेकर अंडर-19 गर्ल्स तथा अंडर-14 एवं अंडर-17 ब्वॉयज़ ने अपनी प्रत्यास्थता, संतुलन और क्षमता का प्रदर्शन किया। पहले दिन 53 प्रतिभागियों के साथ योगासन ने एसएफए चैम्पियनशिप्स में नई शुरूआत की, प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धी जोश के बीच भीतरी शांति को प्रोत्साहित किया।
अंडर-14 और अंडर-17 गर्ल्स योगासन कैटेगरी की प्रतिभागियों तनिष्का और अविशी ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘एसएफए चैम्पियनशिप्स बेहद मजे़दार थीं! हमें योग करना बहुत अच्छा लगा, इवेंट में सभी चीज़ें आकर्षक थीं। यह युवाओं के लिए बेहतरीन अनुभव है, हमें लगता है कि हर किसी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।
वहीं कबड्डी फाइनल्स की बात करें तो अंडर-19 और अंडर-17 कैटेगरी में एथलीट्स ने अपनी ज़बरदस्त क्षमता और मजबूत इरादे का प्रदर्शन किया। कबड्डी के रोमांचक मैचों ने दर्शकों को बांधे रखा। कबड्डी के अंडर-19 मैच की बात करें तो आचार्यकुलम और गुरूनानक मिशन पब्लिक स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। वहीं अंडर-17 में केवी नंबर 2 और आचार्यकुलम के बीच गोल्ड के लिए मुकाबला हुआ।
फुटबॉल मैचों ने भी दर्शकों को लुभाना जारी रखा, महाराणा प्रताप कॉलेज ने अंडर-12 ब्वॉयज़ कैटेगरी में गोल्ड के साथ जीत हासिल की। अंडर-10 ब्वॉयज़ कैटेगरी में आर्मी पब्लिक स्कूल ने अपनी प्रतिभा और बेजोड़ टीमवर्क दर्शाते हुए जीत हासिल की।
देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के आगे बढ़ने के साथ यह युवा एथलीट्स को कौशल एवं खेल भावना की नई उंचाईयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। ये चैम्पियनशिप्स युवाओं को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराती हैं, खेलों के प्रति लगाव बढ़ाकर एथलेटिक्स की दुनिया में उत्कृष्ट भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
एथलीट्स पोडियम पॉज़िशन हासिल करने और अपने स्कूलों को लीडरबोर्ड पर टॉप पर लाने के लिए अपने दृढ़ इरादेका प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं, यह चैम्पियनशिप देहरादून में सभी एथलीट्स को प्रोत्साहित कर रही है। देहरादून में ‘स्पोर्ट्स में नंबर 1 स्कूल’ की घोषणा में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं!’’
चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट www.sfaplay.com पर उपलब्ध हैं। रियल टाईम अपडेट्स, हाईलाईट्स और एक्सक्लुज़िव बिहाइंड-द-सीन मोमेन्ट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलों करें- Facebook, Instagram, Twitter।
एसएफए चैम्पियनशिप्स देश भर के युवा एथलीट्स के लिए स्पोर्ट्स यानि खेलों को सुलभ बनाना चाहती है और आज की प्रतिभा को सशक्त बनाकर आने वाले कल के चैम्पियन के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।