शहरी विकास मंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों में से अधिकतर कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं जिनमें वाटर एटीएम, स्मार्ट बस, पलटन बाजार का सौन्दर्यीकरण तथा ड्रेनेज का कार्य, सीसीटीवी कैमरे, सड़क निर्माण एवं सीवरेज प्रमुख हैं। उन्होंने सड़क निर्माण, सीवरेज तथा ड्रेनेज के शेष कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री ने कहा कि सीवरेज कार्यों के अन्तर्गत लैंसडाउन चैक पर सीवरेज का कार्य पूर्ण हो चुका है।  अग्रवाल धर्मशाला से पथरीबाग तक के सीवरेज का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत शहर भर में लगभग 24 वाटर एटीएम कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि शहर में 30 स्मार्ट बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे लगभग 5.63 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से देहरादून शहर के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बस का राजस्व अपेक्षाकृत कम रहा है जिसको बढ़ाने के लिए स्टापेज की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगली बोर्ड बैठक में उपरोक्त के संबंध में निर्णय लिया जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली इन्वेसटर्स समिट से पूर्व स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यों में गुणवत्तापरख तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डीएम, सीइओ, स्मार्ट सिटी सोनिका तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।