कल्याणरमन परिवार की नवरात्री पूजा में सितारों ने लिया भाग

मथुरा: कल्याणरमन परिवार ने एक भव्य उत्सव के साथ नवरात्रि पूजा मनाई, भारतीय फिल्म जगत के कई सितारों ने इसमें भाग लेकर उत्सव की शान बढ़ाई इस वर्ष, नवरात्रि की सजावट पवित्र ज्योतिर्लिंगों पर आधारित है जो भगवान शिव शंकर के आध्यात्मिक सार को दर्शाते हैं। कल्याणरमन परिवार ने बोम्मई कोलू यानी विशेष गुड़ियों को सजाने की परंपरा भी कायम रखी। बोम्मई या गुड़ियों को एक निश्चित क्रम में रखा जाता है जो दैनंदिन दृश्यों को दर्शाते हैं यह देवी सरस्वती, पार्वती और लक्ष्मी के दिव्य रूपों के माध्यम से भौतिक स्तर से उन्नत आध्यात्मिकता तक के विकास का प्रतीक है कल्याणरमन परिवार ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें कोलू प्रदर्शनी के पीछे के विचार और कहानी के बारे में बताया। कल्याण ज्वैलर्स की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ के साथ अन्य बॉलीवुड हस्तियों सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी, जान्हवी कपूर, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कृति सनन, कल्याण ज्वैलर्स की ब्रांड एंबेसडर रश्मिका मंदाना और कई अन्य सितारों ने विशेष पूजा का आनंद लिया। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी कल्याणरमन परिवार के साथ नवरात्रि उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा के निर्देशक और अभिनेता मौजूद थे। इस निजी समारोह में टोविनो थॉमस, वरलक्ष्मी, सानिया अय्यप्पन, विक्रम प्रभु, नागा चौतन्य, रेजिना कैसेंड्रा, नीरज माधव, नाइल उषा, श्रुति रामचंद्रन, कल्याणी प्रियदर्शन, निर्देशक सत्यन अथिक्कड़, संगीत निर्देशक औसेप्पाचन, मेनका और सुरेश कुमार ने भाग लिया। कल्याण ज्वैलर्स के क्षेत्रीय ब्रांड एंबेसडर प्रभु गणेशन (तमिलनाडु), अक्किनेनी नागार्जुन (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), किंजल राजप्रिया (गुजरात) और वामिका गब्बी (पंजाब) ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।