डीआईटी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं तकनीकी उत्सव संपन्न

देहरादून। तीन दिवसीय देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं तकनीकी उत्सव का आगाज डीआईटी विश्वविद्यालय में 27 अक्टूबर को उत्तराखंड वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में उत्साह के साथ हुआ। इसके चैथे संस्करण में विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, गणितीय मैजिक, रॉकेट कार्यशाला, अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी ,वैज्ञानिक मिलन, ड्रोन कार्यशाला, हिमालय एवं कृषि सम्मेलन , हरित ऊर्जा का कोनक्लेव , आपदा प्रबंधन कार्यशाला, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं कृषि सम्मेलन तथा साइबर सिक्योरिटी संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राधा रतूड़ी मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर दुर्गेश पंत महानिदेशक यू कास्ट डॉ अनीता रावत निदेशक यूसर्क सुमित गोस्वामी निदेशक, फुल कॉम इंडिया की गरिमामई उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर रवि शंकर आई ए एस रिटायर्ड कुलाधिपति डीआईटी विश्वविद्यालय द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ नवीन सिंघल एवं कुंवर राज अस्थाना द्वारा किया गया। उत्सव के प्रथम दिन विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, ड्रोन तकनीकी अंतरिक्ष कार्यशाला तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की स्टाल प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के अनेक विद्यालयों एवं संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया।
उत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ रंजना सचिव ऊर्जा एवं निदेशक उरेडा के कर कमल से हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर विजय प्रोफेसर दुर्गेश पंत, डॉक्टर उनियाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रियदर्शन पात्रा प्रो वाइस चांसलर डीआईटी विश्वविद्यालय एवं संचालन डॉ नवीन सिंगला ने किया। विभिन्न अतिथियों ने ऊर्जा संरक्षण, हरित ऊर्जा सौर ऊर्जा जल एवं वायु ऊर्जा पर चर्चा की। विभिन्न प्रदर्शनियों के साथ जैव तकनीकी अंतरिक्ष प्रदर्शनी , ग्रामीण एंटरप्रेन्योर एवं स्टार्टअप कांक्लेव का भी आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में डॉक्टर देव प्रिया दत्त सलाहकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार ने अपने विचारों से ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। सभी कार्यक्रमों में विद्यालय एवं संस्थाओं के छात्रों ने उत्साहवर्धक प्रतिभाग किया।
तृतीय दिन उत्सव का शुभारंभ प्रेमचंद शर्मा पदमश्री अवार्ड एवं विख्यात हिमालय कृषि ज्ञाता के आशीर्वचनों से हुआ। उन्होंने विभिन्न स्वदेशी कृषि पद्धतियों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। अशोक कुमार महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस ने साइबर अपराधों के बारे में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सचेत किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आनंद वर्धन मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि आर रवि शंकर माननीय कुलाधिपति डीआईटी विश्वविद्यालय, प्रोफेसर रघुराम कुलपति डीआईटी विश्वविद्यालय प्रोफेसर दुर्गेश पंत महानिदेशक यू कास्ट ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिव्या हिमगिरी ने प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।