मैराथन रन फॉर मार्टीर्स रन फॉर नेशन का आयोजन

देहरादून। धर्मा क्रिएशन, प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी वा मातृभूमि परिवार के संयुक्त नेतृत्व में मैराथन रन फॉर मार्टीर्स रन फॉर नेशन का आयोजन किया गया। जिसको सफल बनाने के लिए डिकैथलोन मुख्य स्पॉन्सर, थम्सअप, देवभूमि यूनिवर्सिटी, बैंकिंग पार्टनर – आईडीएफसी बैंक, स्नैक पार्टनर – कॉर्निटोज, प्रोपडून, बीन बेरी बेकर्स, थ्री स्टंप क्रिकेट एकेडमी, आर्य एनजीओ, अरमान कवर जोन, नसीर बेस्पोक, विशेष इवेंट्स, हिमालयन बज, उत्तराखंड एक्सप्लोर मैगजीन, KMLT मीडिया आदि संस्थाओं का योगदान रहा। मैराथन की शुरुआत पवेलियन ग्राउंड से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर की गई , मैराथन दर्शन लाल चौक ,राजपुर रोड, बेहल चौक कैनाल रोड होते हुए वापस गांधी पार्क होते हुए पवेलियन ग्राउंड में संपन्न हुई इस अवसर पर लगभग 800 युवाओं ने मैराथन में प्रतिभा किया
कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप से उपस्थित देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा जी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना है तो शहर में इस प्रकार के आयोजन होने बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि युवाओं ने मैराथन के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के शहीद जवानों को यह सच्ची श्रद्धांजलि दी है जो तारीफ के काबिल है । इस अवसर पर उपस्थित राज्य मंत्री उत्तराखंड मधु भट जी ने कहा कि जिस प्रकार सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करता है इस प्रकार पुलिस देश के अंदर रहकर आम नागरिक की रक्षा करती है इसलिए पुलिस का मनोबल हमेशा बना रहे इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होना अति आवश्यक है उन्होंने कहा की युवाओं को राष्ट्रभक्ति की राह पर अग्रसर कर कर ही देश की दिशा तय की जा सकती हैं। मैराथन में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना जी ने कहा कि हम सबको राजनीति से ऊपर उठकर इस प्रकार के आयोजन में भागीदारी करनी चाहिए युवाओं को राष्ट्रभक्ति की दिशा से ही समाज का निर्माण संभव है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार जी, आकाश गुप्ता (अध्यक्ष धर्मा क्रिएशन), सुमित तिवारी, हितेश कुमार सिंह (अध्यक्ष मातृभूमि परिवार) फैसल खान, रामा मिश्रा, निशांत गुप्ता, कुकुजी, त्रिशला मालिक (वरिष्ठ अधिवक्ता) , राजेश गुप्ता, शार्दूल, अमन गुप्ता, आरिफ, कनिष्क, अरशद, परमजीत सिंह ,संजय, अभिषेक सिंह आदि आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।