महिलाओं को मंच दे कर बना रहे आत्मनिर्भर : स्मृति लाल

तांशी आर्ट्स में दो दिवासीय लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन का हुआ उद्घाटन।

देहरादून। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ताशी आर्ट्स की ओर से इन्वोक दिवाली लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन का उद्घाटन आज तिलक रोड स्थित आर्ट गैलरी में किया गया इस मौके पर दिवाली के त्यौहार को देखते हुए कई तरह के स्टॉल प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काट कर व दीप प्रज्वलित कर मिसेज इंटरनेशनल चांदनी सिंह जमाल, जसवंत मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी गडोतरा , वाइस प्रिंसिपल कंचन सेठ , नव चेतना क्लब की प्रेसिडेंट विभा अग्रवाल व वाइस प्रेसिडेंट वर्षा मांगलिक ने किया। इस मौके पर फैब्रिक में हिमानी मोहन, गीगी वैलनेस में गीगी पाठक, मृगनयनी क्रिएशन बाय मेघा गुप्ता, साइन क्रिएशन बाय नितिका बत्रा, सलवान ह्यूज बाय पीयूष अभि, लीरा बाय अवनीत कौर, थ्रेड्स एंड पेंट्स बाय अंजू गुप्ता, आराध्य डिजाइनर स्टोर बाय रश्मि सिन्हा, अरेशन बाय राधिका गुप्ता, योगवेदा बाय कुणाल मेहता, पहनावा क्रिएशन बाय सुजाता गुप्ता, रजनी कलेक्शन बाय रजनी बेदी, रिवायत बाय नेहा सचदेवा, टपरवेयर बाय नीलू सिंह, विविधा स्टोर बाय अर्चना शर्मा, थ्रेड्स वंडर बाय सुप्रिया आचार्य, एग्रिमस डेकोर बाय अनुपमा नेगी ने अपने अपने उत्पाद प्रदर्शित कीजिए।
इस मौके पर आयोजक समृति लाल ने कहा कि दिवाली एक ऐसा मौका होता है जिसमें हर व्यक्ति जो काम करता है कुछ कमा कर घर जाना चाहता है और हमारा उद्देश्य उन महिलाओं को एक मंच देना है जिनके पास दुकान या शोरूम नहीं है और वह पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना सामान यहां पर आकर प्रदर्शित करती हैं और बेचती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।