उद्यमिता विकास का मंथन 2023 द्वारका, नई दिल्ली में उत्तरायणी द्वारा सम्पन्न

देहरादून। Himalayan Resources Enhancement Society द्वारा विगत 5 वर्षों से चलाए जा रहे Business Uttarayani कार्यक्रम का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन मंथन 2023 रविवार 5 नवंबर 2023 को द्वारका सेक्टर 23 के रावत ग्रांड पार्टी लॉन में अत्यंत ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ । दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड की विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 स्थापित एवं युवा व्यवसाइयों के साथ कई उच्च अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर स्मारिका विमोचन के साथ हुई विशिष्ट अतिथि में अतिथियों में वरिष्ठ उद्यमी श्री सी बी टम्टा, दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रोफेसर धनंजय जोशी जी, ONGC में GM HR श्री दुर्गा सिंह भंडारी, वरिष्ठ उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री के सी पांडे, दिल्ली हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संजय शर्मा दरमोड़ा, फरीदाबाद के वरिष्ठ उद्यमी श्री गोपाल उनियाल जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी देहरादून डॉ अलका पांडे, GMR Group में Advisor Corporate Relations श्री राजीव नैथानी, EPFO Additional Director श्री मोहम्मद क़मर, SEBI के पूर्व GM श्री सूर्यकांत शर्मा जी, आदि ने कार्यक्रम में अपने मार्गदर्शन से उपस्थित सभी को लाभांवित किया । Business Uttarayani के संयोजक नीरज बवाड़ी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा विगत 5 वर्षों की गतिविधियों से सबको अवगत कराया । ONGC में GM HR और Business Uttarayani के मार्गदर्शक श्री दुर्गा सिंह भंडारी जी ने सभी का स्वागत किया तथा आयोजन के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला । पौड़ी चैलुसैंण से Nettle Tea पर काम कर रहे सुनील दत्त कोठारी ने वैद्य परंपरा के ज्ञान को नए रुप में रख उत्तराखंड की जड़ी बूटियों का महत्व बताया, देहरादून से खादी बोर्ड केयुवा उद्यमी विकास उनियाल ने उत्तराखंड के देवालयों में अर्पित फूलों से निर्मित धूप एवं अगरबत्ती के बारे में बताया, खादी बोर्ड की ही उद्यमी डा बीनू भदौरिया जी ने पशु आहार मैं गुणवत्ता के महत्व और संबंधित कार्य पर प्रकाश डाला, एडवोकेट महेश बिष्ट जी ने उद्यमियों के संगठित रहने की बात कही, देवेंद्र मेहता जी ने व्यवसाई समूहों में परस्पर संवाद और सहयोग का महत्व समझाया, श्री के सी पांडे जी ने चीड़ के पिरूल को सकारात्मक रूप से प्रयोग कर संसाधनों के संवर्धन पर अपनी बात संचार वीडियो के साथ रखी, नांगलोई के वरिष्ठ उद्यमी महेश बिष्ट जी ने उद्यमी समाज को संगठित कर नए आयाम स्थापित करने पर ज़ोर डाल डाला सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने कार्य और संबंधित विषयों पर अपनी बात रखी, श्री सूर्यकांत शर्मा जी ने एसोसिएशन फॉर म्युचुअल फंड के सौजन्य से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहे Financial Literacy Education प्रोग्राम पर विशेष बात रखी, डॉ अलका पांडे जी ने खादी ग्रामोद्योग द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं पर प्रकाश डाला, श्रीमती कुसुम कंडवाल भट्ट ने बच्चों को अगवा करने के खिलाफ fastrack child rescue cell की अपनी मांग पर जोर दिया तथा श्री कुंदन सिंह बिष्ट ने Business Uttarayani से जुड़े अपने अनुभव अनुभव साझा किए  कार्यक्रम अर्जुन में आयोजन में श्री डी एस मेहता, राकेश बिष्ट, शशि भूषण नेगी , त्रिलोक सिंह बिष्ट, रवि भंडारी, रविंद्र रावत, बिलाल हुसैन, दिगमोहन नेगी, डा. संजय अग्रवाल, सुधा मालकोटि, श्री जी एस रावत, शीतल बैंस तथा द्वारका के श्री जगदीश नेगी जी का विशेष सहयोग रहा । आयोजन में नीरज बवाड़ी, तारा, भुवन हराड़ी, संजीव विग, पारिशा कुंवर, आदि ने मुख्य भूमिका निभाई तथा सहभोज के साथ कार्यक्रम समापन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।