15 दिन में जमा हो कलस्टर स्कूलों की डीपीआरः डॉ. धन सिंह रावत

  • पदोन्नति से भरे जायेंगे प्रधानाध्यापकों के शत-प्रतिशत रिक्त पद
  • एक ही दिन होंगे शिक्षक संघ चुनाव, संविधान में होगा बदलाव

देहरादून। प्रदेशभर में चयनित कलस्टर स्कूलों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं, ताकि समय पर बजट आवंटित किया जा सके। शिक्षण सत्र को नियमित करने के दृष्टिगत आगामी सत्र से शिक्षक संगठनों के चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें शत-प्रतिशत शिक्षकों को प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये शिक्षक संगठनों के संविधान में संशोधन के प्रस्ताव मांगे गये हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से जनपद भ्रमण की रिपोर्ट तलब कर प्रत्येक अधिकारी से संबंधित जनपदों की फीडबैक ली। डॉ. रावत ने कहा कि सूबे में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत सरकार ने कई कदम उठाये हैं। जिसके तहत शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में जाकर विकासखंडवार विद्यालयों की समीक्षा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिये गये हैं जिसकी समीक्षा शिक्षा मंत्री स्वयं करेंगे। उन्होंने जनपद स्तर पर चयनित कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में दिये। साथ ही कहा कि जो जनपद समय पर डीपीआर उपलब्ध नहीं करायेंगे उनको बजट आवंटित नहीं किया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से पूरे प्रदेश में शिक्षक संगठनों के चुनाव एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को शिक्षक संगठनों से संविधान संशोधन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के राजकीय उच्चतर विद्यालयों में हेडमास्टर के रिक्त पद पूर्व की भांति शत-प्रतिशत पदोन्नति से भरे जायेंगे। जबकि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को 50 फीसदी पदोन्नति व 50 फीसदी राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया है।  बैठक में अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू, योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, बी.एस. बेरा, उप सचिव अनिल कुमार पाण्डे, अपर निदेशक बेसिक एस.पी. खाली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।