पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के 7वें संस्करण में सबसे अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने का नया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप (जेबीसी) ने एक बार फिर इस खेल के इतिहास में नया शानदार विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम दर्ज कराया है। पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के सातवें संस्करण को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा मान्यताप्राप्त ‘कई शहरों सें एक बैडमिंटन चैंपियनशिप में सबसे अधिक बच्चों द्वारा भाग लिया गया’ का प्रतिष्ठित खिताब मिला है। पिछले वर्ष भी यह रिकॉर्ड पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के नाम था और इस बार इस चैंपिनशिप ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप (जेबीसी) 2023 के सातवें संस्करण के अंतिम चरण का समापन नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांथी इनडोर स्टेडियम में हुआ, जिसमें जेबीसी के दिल्ली चैप्टर के लिए आयोजित पांच अलग-अलग श्रेणियों में कई बैडमिंटन चैंपियन्स विजेता बने।

विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी मेटलाइफ ने कहा, “पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के सातवें संस्करण के सफल समापन की हमें खुशी है। इस मौके पर, हम सबसे अधिक खिलाड़ियों के भाग लिये जाने के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड से आगे निकलने और वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा मान्यता दिये जाने पर गर्व महसूस करते हैं। रिकॉर्ड्स से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि जेबीसी हमारे उस मिशन का एक अहम पड़ाव है, जिसके अंतर्गत हम अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन मंच पर भारत की सफलता की नींव रखना चाहते हैं। इसके लिए हमने पूरे भारत में एक ऐसा ईकोसिस्टम तैयार किया है, जो जमीनी स्तर पर चैंपियनों के हुनर को बेहतर बनाते हुए उन्हें बढ़ावा देता है।”

पीएनबी मेटलाइफ 2023 के सातवें संस्करण के सफल समापन पर बोलते हुए, समीर बंसल, चीफ डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिसर, पीएनबी मेटलाइफ ने कहा, “पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के लिए यह वर्ष बेहद शानदार और खास रहा है, क्योंकि इस वर्ष हमारे साथ मेंटर्स के रूप में विश्व चैंपियन चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रांकीरेड्डी भी जुड़े हैं। इन मेंटर्स ने हमारी युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और अपना खेल एवं हुनर बेहतर बनाने में मदद की है। अब हमें अगले संस्करण का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा, जिसमें हमारे देश की छिपी बैडमिंटन प्रतिभाओं को सामने लाने के सफर को आगे बढ़ाया जाएगा और उन्हें दुनिया भर में अपना खेल दिखाने के लिए तैयार किया जाएगा।”

एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट एवं जेबीसी 2023 के मेंटर सात्विक साइराज रांकीरेड्डी ने अपनी खुशी व्यक्ति करते हुए कहा, “पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट हमारे देश के युवा बैडमिंटन सितारों को इस खेल के लिए तैयार करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक बहुमूल्य प्लेटफॉर्म का काम करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हमारे देश में प्रतिभाओं की भरमार है और इन उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों का उत्साह, जुनून और कौशल देखते हुए यह भरोसा और भी मज़बूत बनता है। जेबीसी के साथ एक मेंटर के रूप में जुड़ना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। सबसे खास बात यह है कि यह चैंपियनशिप एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करती है, जो युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों को सक्षम बनाती है। इसके साथ ही, उन्हें भविष्य का चैंपयिन बनने हेतु उनके आत्मविश्वास को मज़बूत बनाने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम भी बनती है।”

एशियन गेम्स में सात्विक के डबल्स पार्टनर तथा जेबीसी 2023 के मेंटर चिराग शेट्टी ने इन युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, “हमारे युवा खिलाड़ियों की इस अद्भुत प्रतिभा और उत्साह देखना बेहद प्रेरणादायक है। जेबीसी मेंटर के रूप में मेरा सफर बेहद संतोषजनक रहा क्योंकि मुझे इन उभरते चैंपियन्स का मार्गदर्शन करने और इन युवा बैडमिंटन सितारों के आगे का सफर देखने का मौका मिला है। मैं पीएनबी मेटलाइफ का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने इस उत्कृष्ट पहल की शुरुआत करते हुए इसे जारी रखा है। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सपनों को बढ़ावा देता है, महत्वाकांक्षाओं को जन्म देता है। मैं यह भी मानता हूं कि यह भविष्य के गोल्ड मेडलिस्ट्स के लिए नींव रखने का काम कर रहा है।”

इस उल्लेखनीय सफलता से पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और बैडमिंटन में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन होता है। इस चैंपियनशिप के सातवें संस्करण में पूरे भारत के 10 शहरों से, अब तक की सबसे अधिक संख्या में 8257 युवा खिलाड़ियों की भागीदारी देखने मिली। इतनी बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों का हिस्सा लेना देश में अलग-अलग वर्ग के युवाओं में बैडमिंटन के लिए बढ़ती दिलचस्पी का प्रमाण है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट एवं जेबीसी 2023 के मेंटर्स, चिराग शेट्टी एवं सात्विक रंकीरेड्डी के साथ पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा चीफ डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिसर समीर बंसल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।