मिस्टर एंड मिस आईकॉनिक फ्यूचर कॉन्टेस्ट के ऑडिशन 19 नवंबर को देहरादून में

  • यह फ्री ऑडिशन है , 16 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

देहरादून। बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की ओर से एक मॉडलिंग एवं डांस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसके ऑडिशन 19 नवंबर को होना तय किया गया है। जानकारी देते हुए आयोजक गुरचरण लाल सडाना एवं जुल्फिकार टाइगर ने बताया कि बेस्ट पर्सनैलिटी अचीवर अवार्ड एवं मिस्टर एंड मिस आईकॉनिक फ्यूचर कॉन्टैक्ट सीजन 2 का आयोजन बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की ओर से किया जा रहा है, इस दौरान एक डांस कॉन्टैक्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए ऑडिशन आयोजित किए गए हैं ऑडिशन 19 नवंबर को बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल आफ आर्ट्स चूना भट्टा अधोईवाला रायपुर रोड देहरादून में होंगे।ऑडिशन फ्री है,जिसका ग्रैंड फिनाले 16 दिसंबर को होना निश्चित है ।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रैंड फिनाले के लिए आशिकी फिल्म से राहुल रॉय जी का आना भी निश्चित किया गया है।
गुरचरण लाल सडाना एवं जुल्फिकार टाइगर ने कहा कि उत्तराखंड में टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन यहां पर युवाओं को सही प्लेटफॉर्म नहीं मिलता जिस वजह से वह गुमराह होकर अपना भविष्य खतरे में डाल रहे हैं । ऐसे में उनको एक सही प्लेटफॉर्म देना बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स ने अपना उद्देश्य बना लिया है। यहां पर न सिर्फ उनको एक सही प्लेटफॉर्म दिया जाएगा वही उनको बॉलीवुड कि फिल्मो & शॉर्ट फिल्म डाक्यूमेंट्री फिल्म आदि में चांस भी दिलाया जाएगा। इस तरह के उनके कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं जिसमें वे लोकल टैलेंट को प्रमोट करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।