सिप्ला ने कब्ज़ से राहत के लिए एक शुगर फ्री ओरल इमल्शन लैक्‍ज़ेटिव इजीलैक्स एल लॉन्च किया

नई दिल्ली। सिप्ला लिमिटेड ने इजीलैक्स एल को लॉन्च किया है। कब्‍ज़ से राहत पाने के लिए ईज़ीलैक्स फ्रेंचाइजी के तहत यह उत्‍पाद कंपनी की मौजूदा रेंज में एक नया संकलन है। कंपनी के मौजूदा लैक्‍ज़ेटिव की मिल्क ऑफ मैगेशिया रेंज के नए उत्‍पाद इजीलैक्स एल वैरिएंट में प्रति 15 मिली में 10 ग्राम लैक्टुलोज़ है और य‍ह इसका मुख्‍य तत्‍व है। यह मलत्याग में आसानी के लिए कोलन तक पानी का प्रवाह करने में मदद करता है। लॉन्च के मौके पर कंपनी ने एक एनिमेटेड फिल्म भी लॉन्च की है, जिसमें कब्ज़ जैसे संवेदनशील मुद्दे से निपटने के लिए एक मजेदार तरीका अपनाया गया है। यह एक व्यापक और अक्सर नजरअंदाज कर दी जाने वाली समस्या है, जिससे 30% से भी ज्यादा भारतीय आबादी प्रभावित है। कंपनी कब्‍ज़ की पुरानी बीमारी से पीडि़त लोगों को ही राहत पहुंचाना नहीं चाहती, बल्कि इसके शुरूआती पीड़ितों की भी मदद करना चाहती है। इस कैम्पेन में एक एनिमेटेड तरीके को अपनाया गया है, जिसमें जंक फूड की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है। कैसे जंक फूड टनल में फंसा हुआ है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके लिए एक चीज की सबसे ज्‍यादा जरूरत है, और वह है एक जोरदार पुश। इजीलैक्स एल फंसे हुए भोजन के लिए उसी पुश की तरह काम करता है, और बड़ी ही सहजता से समस्या को दूर कर देता है। इस अनूठी फिल्म का प्रयास, कब्ज़ को लेकर जागरूकता फैलाना और पाचन स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक चर्चा की शुरूआत करना है। कलात्मक तथा मजाकिया नजरिये को अपनाकर ईज़ीलैक्स ने खुद को दूसरों से अलग खड़ा किया है और हम सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जिस तरह से बात करते हैं, यह उसे एक नए अंदाज में पेश करने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।