जमीनी विवाद को लेकर हरियाणा के बदमाशों ने चलाई गोली, बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

देहरादून। विकासनगर  में दिनदहाड़े हरियाणा के दो युवकों ने जमीनी विवाद में दो लोगों को गोली मार दी। इस गोली कांड में 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके पर फरार हो गए। आरोपियों की गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना का पता चलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बाढवाला क्षेत्र में बघेल सिंह का गांव के ही व्यक्ति से जमीनी विवाद काफी समय से चला आ रहा था। आज प्रातः बघेल सिंह व अन्य पक्ष विवादित जमीन पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से हरियाणा के दो युवक भी मौके पर पहुंच गये। इसी दौरान दोनों पक्षों मेें विवाद शुरू हो गया इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से आये हरियाणा के युवकों ने पिस्तौल निकाल कर बघेल सिंह पर फायर कर दिया जिससे गोली लगकर वह वहीं पर गिर गया और हमलावरों ने वहीं खडे धर्मसिंह पर भी फायर झोंक दिया जिससे वह भी घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर तीनों लोग स्कूटर पर बैठकर वहां से फरार हो गये। क्षेत्रवासियों ने दोनों घायलों को विकासनगर के लेहमन हास्पिटल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने बघेल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मसिंह को सीटी स्कैन व एमआरआई जांच के लिए हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया। घटना का पता चलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ भास्कर लाल शाह व कोतवाल सूर्यभूषण नेगी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हमलावरों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।