दून स्टार और रायपुर इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

तृतीय कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप

देहरादून: तृतीय कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में दून स्टार ने सडनडेथ तक चले मैच में गढ़वाल स्पोर्टिंग को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में रायपुर इलेवन ने कैंट फोर्ट एफसी को 3-0 से हराकर खिताबी दस्तक दी। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को दून स्टार व गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने कई मूव बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता न हीं मिली। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहा। सडनडेथ तक चले मुकाबले में दून स्टार ने 4-3 से बाजी मारी। दून स्टार के लिए राहुल, अनुज रावत, नितिन व एस. राणा ने गोल दागे, जबकि गढ़वाल स्पोर्टिंग की ओर से शोभित, राकेश व अमन ही गोल करने में सफल रहे। दून स्टार के गोलकीपर प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रायपुर इलेवन व कैंट फोर्ट एफसी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पहला हाफ गोलरहित रहा। मध्यांतर के बाद रायपुर इलेवन ने तेज खेल दिखाया। 49वें मिनट में कैंट फोर्ट एफसी के गोलक्षेत्र में फाउल होने पर रेफरी गोपाल जोशी ने पेनाल्टी दे दी। रायपुर इलेवन के आशुतोष ने गोल दागते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। 71वें और 73वें मिनट में एक बार फिर आशुतोष ने गोल दाग हैट्रिक पूरी करते हुए रायपुर इलेवन को 3-0 से जीत दिला दी। आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को टूर्नामेंट में दून स्टार व रायपुर इलेवन के बीच फाइनल खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।