पहाड़ का जीवन बदल रहीं सरकारी योजनाएं

  • आयुष्मान योजना, पीएम सम्मान निधि जैसी योजनाएं ग्रामीणों को दे रहीं सुविधा
  • भाट गढ़ी, दसऊ, मलेथा औ मुंधोल  में लगे हेल्थ कैंप का ग्रमीणों को मिला लाभ

    देहरादून। उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में रविवार को चकराता ब्लॉक के ग्राम भाट गढ़ी, दसऊ, मलेथा, मुंधोल में संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कृषि, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
    इन ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों ने बताया कि कृषि, स्वास्थ और अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से क्षेत्र का विकास हो रहा है। शनिवार को यात्रा के दौरान इन दोनों ग्राम सभाओं में आयोजित मुफ्त हेल्थ कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी मुफ्त जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों को जरूरत की मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
    चकराता के ग्राम भाट गढ़ी के रहने वाले श्री राम पाल ने बताया कि उनका परिवार कच्चे मकान में रहते थे जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पैसों से उन्होंने पक्के मकान का निर्माण करवाया। आज उनका परिवार पक्के छत के नीचे एक साथ रहता , जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया है। मलेथा के रहने वाले युवा किसान प्रवीण चैहान, सुखराम जो किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं उन्होंने कहा कि इस निधि से उन्हें किसानी करने में काफी मदद मिलती है। मलेथा के ही बुजुर्ग बुधराम ने बताया कि अटल पेंषन मिलने के बाद उनको काफी आर्थिक मदद मिल रही है। जल जीवन मिषन के तहत हर घर जल पहुंच रहा है। इसी योजना ने जनजातीय क्षेत्र चकराता में भी हर घर जल पहुंचाया है। ग्राम मलेथा के निवासी जगत सिंह जो जल जीवन मिषन के लाभार्थी हैं उन्होंने योजना के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। ग्राम मुंधोल में किसानों को ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक और नैनो यूरिया के छिड़काव का डेमो भी दिखाया गया जिससे किसान लाभांवित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।