यूपी के पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरा

नैनीताल। नैनीताल के घतगढ़ क्षेत्र में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 2 महिला पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 20 पर्यटक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। यूपी के नोएडा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर रविवार को घतगढ़ क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और खाई में उतरकर घायलों को बचाने का कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां कुछ घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। हादसे में जया और शिवानी नाम की दो पर्यटकों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया नोएडा के 22 सदस्य पर्यटक शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे, जो देर शाम नैनीताल से घूमकर वापस नोएडा की तरफ लौट रहे थे। नंदन सिंह रावत का कहना है कि वाहन चालक उमेश कुमार के बताया कि घतगढ़ के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल हो गए और खाई में पलट गया। फिलहाल सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक महिला की मौत गर्दन कट जाने से जबकि दूसरी महिला की मौत वाहन के नीचे दबने से हुई। नंदन सिंह रावत ने बताया घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। घायल लोगों में शिखा, अभिरोम, छवि, प्राची, मुस्कान, नवनीत, सागर, प्रियांशु, गणेश, अभिनव, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित, मुकेश, आदर्श, उमेश कुमार (चालक) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।