माया कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सेलाकुई, माया कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून जिले के 100 से भी अधिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का विषय कृषि और खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट से सर्वोत्तम, आपदा प्रबंधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण रखा गया था। मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल राजेश सेमवाल ने भारतीय सेना से जुड़ने के लिए सभी छात्रों को प्रेरित किया। अपनी प्रस्तुति में उन्हें भारतीय सेना से जुड़ने के लिए एनडीए, सीडीएस और तकनीकी प्रवेश जैसे विभिन्न विषयों पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। सीनियर लेवल में जनता इंटर कॉलेज के दक्ष और अनुषी ने प्रथम, आरकेएस अशोक आश्रम स्कूल की जिया ने द्वितीय और आईपीएस देहरादून की तपस्या और गौतमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर लेवल में जनता इंटर कॉलेज के पारस और करण ने प्रथम, जीआईसी, सेलाकुई की दीक्षा ने दूसरा और श्री राम स्कूल के तरणप्रीत और प्रांशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. आशीष सेमवाल, प्रबंध निदेशक, डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, कैंपस डीन, डॉ. मनीष पांडे, अतिरिक्त निदेशक, गौरव तोमर, उप निदेशक, आशुतोष बडोला, डॉ. शिवानी जग्गी, दीपा चावला, विन्नी रावल, डॉ. पारुल, डॉ. वर्षा उपाध्याय, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. अमित आदि उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।