तेजस्विनी नारी शक्ति सम्मानः- विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 40 महिलाएं हुई सम्मानित

विकासनगर। तेजस्विनी बिजनेस एसोसिएशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा तेजस्विनी नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि माया ग्रुप आफ कालेज की एमडी तृप्ति जुयाल सेमवाल और समाजसेवी रूपा शर्मा व नगरपालिका विकासनगर अध्यक्षा शांति जुवांठा ने शिरकत की। इस मौके पर फाउंडर तेजस्वानी प्रिया गुलाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कामकाजी और प्ररेणा स्रोत महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और अतिथियों के तौर पर मौजूद महिलाओं के साथ ही कार्यक्रम में शिरकत करने वाली नारी शक्ति ने अपने जीवन में आए उतार चढ़ाव के साथ ही अपने संघर्ष की कहानी को बयां किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली प्ररेणा स्रोत 40 महिलाओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह और पौधे देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथि तृप्ति जुयाल ने जहां कार्यक्रम आयोजकों की इस पहल की सराहना की तो वहीं उन्होंने नारी शक्ति से भी अपने अपने क्षेत्रों के आगे आने का आ“वान किया। वहीं ट्रस्ट की संचालिका दीपा चावला ने बताया कि ट्रस्ट का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर तो बनाना ही है, साथ ही आत्मनिर्भर महिलाओं को प्रोत्साहित करना भी है। ताकि वह अपने प्रयासों को और बेहतर कर सके, जिससे उनका आना वाला कल भी संवर सके। कार्यक्रम में सेपियंस स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि गोयल, डा- मीना जैन, सुमन भारद्वाज, ममता अग्रवाल, प्रिया गुलाटी, दीपाली चावला, सविता, ममता रानी, दीपा चावला , सोनिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।