देश का सबसे प्रतिष्ठित CSR पुरस्कार समारोह दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2023 हुआ संपन्न

नई दिल्ली।देश का सबसे प्रतिष्ठित सीएसआर अवार्ड समारोह दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2023 संपन्न हुआ। दी सीएसआर जर्नल द्वारा आयोजित सीएसआर पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहें। द सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2023 कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर जगत में देश का सबसे प्रेस्टीजियस अवॉर्ड समारोह है, जो मुंबई के आइकोनिक सेंटर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आयोजित किया गया। दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस का ये अवार्ड्स समारोह छठा संस्करण रहा। इस साल भी हमारे पुरस्कारों का विषय युवा सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘इंडिया फर्स्ट’ था।
दी सीएसआर जर्नल के फाउंडर और एडिटर इन चीफ अमित उपाध्याय ने सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स में कहा कि, “सामाजिक विकास के लिए हर एक इंसान की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण होता है, दी सीएसआर जर्नल में हम सीएसआर को केवल कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के रूप में परिभाषित नहीं करते हैं। बल्कि सीएसआर, सिटीजन सोशल रिस्पांसिबिलिटी के रूप में भी विशेष रूप से भारत में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। देश का विकास जनता के समर्थन और भागीदारी के बिना हासिल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए हर एक इंसान को दिन में कम से कम एक ऐसा काम जरूर करना चाहिए जिससे देश और समाज की भलाई हो”।
दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कॉरपोरेट सोशल रिपॉन्सिबिलिटी किसी भी कानूनी रूप से अनिवार्य टैक्स देने से अलग है, कानूनन जब आप 100 रुपये टैक्स भरते हैं तो लोग आपसे नहीं जुड़ पाते, लेकिन अगर आप देश के कल्याण के लिए बिना किसी कानूनी दायित्व के 5 रुपये भी देते हैं तो लाभार्थी आपसे बेहतर तरीके से जुड़ता है। साथ ही रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कॉरपोरेट क्षेत्र से सीएसआर में उदारतापूर्वक योगदान करने का आवाहन किया और कहा कि सामाजिक सरोकारों में दक्षता पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023 (छठे संस्करण) में सभी को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की याद दिलाई। आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 में अपनी शुरुआत से ही सीएसआर जर्नल कई लोगों के लिए प्रेरणा और जानकारी का स्रोत रहा है, जो उन्हें आगे आने और सामाजिक उत्थान के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन लोगों को पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है जो समाज की भलाई के लिए योगदान दे रहे हैं और दी सीएसआर जर्नल इसके लिए बधाई का पात्र है।”
सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को अपने सामाजिक कामों के लिए अम्बेसडर फ़ॉर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड 2023 से नवाजा गया दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2023 में देश के तमाम ब्यूरोक्रेट, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा, कलाकारों व छात्रों सहित 600 से अधिक लोग शामिल हुए। इस समारोह में सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे को अपने सामाजिक और सीएसआर इनिशिएटिव्ज़ के लिए दी सीएसआर जर्नल अम्बेसडर फ़ॉर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड 2023 दिया गया। वहीं महाराष्ट्र सरकार के वन, सांस्कृतिक व मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को दी सीएसआर जर्नल चैंपियन ऑफ गुड गवर्नेंस अवार्ड 2023 से नवाज़ा गया। दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में कॉरपोरेट और सामाजिक जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा रहा। दी सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड में उन तमाम कॉरपोरेट कंपनियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के माध्यम से समाज में अपनी जिम्मेदारी और अपने दायित्वों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक उत्थान के लिए बेहतरीन काम किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।