दिव्य ज्योति वेद मन्दिर द्वारा आयोजित वेदिका युक्त दिव्य समागम में वेद पाठ की नवीन मोबाइल ऐप का विमोचन

देहरादून। दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली के दिव्य प्रांगण में दिव्य ज्योति वेद मन्दिर द्वारा एक वृहद् कार्यक्रम “आशुतोषार्पणम्-उद्यमेन प्रसन्नः गुरुप्रसादफलम्” का आयोजन किया गया। पीताम्बर वस्त्र व भाल त्रिपुण्ड से सुशोभित कर इस कार्यक्रम में ६०० से भी अधिक संख्या में ब्रह्मज्ञानी वेद पाठी सम्मिलित हुए
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की महती अनुकम्पा से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दिव्य ज्योति वेद मन्दिर के तत्वावधान में प्रशिक्षित ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों द्वारा मन व पर्यावरण की शुद्धि की कमाना हेतु वैदिक यज्ञ के आयोजन से हुआ।
इस रमणीय कार्यक्रम के द्वितीय सोपान में सभी ने वैदिक हाट में सम्मिलित हो भारतीय संस्कृति की एक लघु झांकी का अभिन्न अंग होने का अनुभव किया। वैदिक हाट में मोक्षपथः एवं लक्ष्यभेदनम् क्रीडा को प्रतिभागियों ने खेला। इस खेल में सभी प्रतिभागियों ने केवल देव-वाणी संस्कृत में वार्ता की। वैदिक हाट में तिलकधारणम् व शङ्खवादितुम् कार्यशाला में वेद पाठियों ने त्रिपुण्ड व शङ्ख को बजाना सीखा व इसके अनेकानेक लाभों से भी परिचित हुए। वैदिक संस्कृति को समर्पित वैदिक हाट का अभिन्न अङ्ग- वैदिक भोज्यम् भी रहा। कश्मीरी कहवा से मिष्टालुकम् चाट तक, प्रत्येक व्यञ्जन को सात्विक रूप से निर्मित कर पर्यावरण-सौहार्दपूर्ण पात्रों में परोसा गया।
कार्यक्रम का मुख्याकर्षण रुद्री पाठ ग्रन्थ का लोकार्पण रहा जहाँ सभी ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों ने अपनी रुद्री पाठ ग्रन्थ की प्रतिलिपि को प्राप्त किया।
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की मंगल आरती के साथ मंच वैदिक आभा से प्रस्फुटित हो उठा। इसके उपरान्त, संस्कृत वर्तिनी के उच्चारण स्थान पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें संस्कृत के हर वर्ण के स्पष्ट व क्लिष्ट उच्चारण का सभी ने अभ्यास किया। तदोपरान्त, ब्राह्मज्ञानी वेद पाठियों ने सर्वहित की कामना को धारण कर शुक्ल-यजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्ययी के मन्त्रों का सामूहिक उच्चारण किया। ६०० से भी अधिक ब्रह्मज्ञानियों द्वारा वैदिक मन्त्रों के सामूहिक उच्चारण से सम्पूर्ण आभा सकारात्मक तरङ्गों से स्पन्दित हो उठी।
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के सान्निध्य में, स्वामी आदित्यानन्द जी, अध्यक्ष, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, द्वारा क्श्रटड की नवीन मोबाइल ऐप का विमोचन किया गया। इस डीजेवीएम की विशेषता को बताते हुए कार्यकर्ताओं ने सभी ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों को शुभकामनाएँ दी। विभिन्न शुभ सङ्कल्पों से युक्त इस दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम के अन्तिम सत्र में साध्वी दीपा भारती जी द्वारा शुक्ल यजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्ययी के प्रत्येक अध्याय की वैदिक विवेचना को सभी के समक्ष सम्प्रेषित किया। कार्यक्रम को रुद्री पाठ प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।