स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड

  • 42 स्वास्थ्य सूचकांकों में राज्य का देशभर में रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत 18 दिसम्बर को दिल्ली में लेंगे अवार्ड

देहरादून। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को जे.आर.डी. टाटा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। आगामी 18 दिसम्बर को इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित 7वें जेआरडी टाटा अवार्ड कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इस सम्मान को प्राप्त करेंगे। यह पुरस्कार राज्य को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये दिया जा रहा है, विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को यह सम्मान मिलना अपने आप में गौरव की बात है।
राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रयास में जुटी है। इसी का परिणाम है कि हाई फोकस बड़े राज्यों की श्रेणी में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर 7वें जे.आर.डी. टाटा मेमोरियल अवार्ड के लिये चयनित किया गया है। जिसमें उत्तराखंड को अवार्ड के साथ-साथ रू0 पांच लाख की धनराशि भी वित्तीय सहायोग के तौर पर दी जायेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 18 दिसम्बर को इंडिया हैवीटैट सेंटर नई दिल्ली में इस पुरस्कार को प्राप्त करेंगे। इस पुरस्कार के लिये उत्तराखंड का चयन भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 एवं 2019-21 में देशभर में कराये गये नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-04 व 05 में विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में बेहतर प्र्रदर्शन एवं सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से आंकड़ों में दर्ज प्रगति के आधार पर किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रजनन स्वास्थ्य, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, जल स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, लिंग आधारित हिंसा, जनसंख्या उर्वरता स्तर पर आधारित 42 सूचकांक शामिल हैं। देशभर से हाई फोकस बड़े राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड के साथ ही असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उडीसा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश भी प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित रहे हैं। जिन में से उत्तराखंड के अलावा राजस्थान को भी उक्त श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन के लिये चयनित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।