आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने को दून पुलिस ने कसी कमर

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चैकी प्रभारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये। पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया 25 जून से प्रारम्भ होनी है, इस दौरान नामांकन स्थल पर नियुक्त अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि नामांकन पक्ष में प्रत्याशी के साथ पूर्व निर्धारित संख्या में ही लोग अंदर प्रवेश करें। नामांकन हेतु आने वाले प्रत्याशियों व जुलुसों के समय को पहले से ही तय कर इस बात को सुनिश्चित कर लिया जाये कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार के टकराव की स्थिती उत्पन्न न हो। चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील एंव अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को समय से चिन्हित कर लिया जाये तथा चुनावों को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने हेतु असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरूद्ध समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
चुनाव से पूर्व पोलिंग पार्टियों के जाने तथा वापसी तथा मतगणना के दृष्टिगत समय से प्रभावी यातायात प्लान तैयार कर लिया जाये, जिससे उक्त प्रक्रिया कि दौरान यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी जोनल तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान स्थलों का निरीक्षण कर वहां पोलिंग हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए चुनावी क्षेत्रों में सम्बन्धित थाना प्रभारी लाइसंेसी शस्त्रों को जमा कराने की प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये। अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित अपराधों के लम्बित रहने के कारणो की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित खुलासे के निर्देश दिये गये। सीसीटीएनएस के तहत राष्ट्रीयध्राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर नियमित रूप से सूचनाओं को अध्यावधिक किया जाये, सभी थाना प्रभारी व्यक्तिगत तौर पर इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी सूचनाओं को समय से पोर्टलों पर अपलोड कर दिया जाये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी समय-समय पर इसकी मानिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। यातायात नियमों के उल्लंघन के सम्बंध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित सज्ञांन लेकर उन पर तत्काल आवश्यक चालानी कार्यवाही करने तथा उक्त चालानों को समय से सम्बन्धित उल्लघंनकर्ता को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। सी0एम0 हैल्पलाइन तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को उन पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही स्पष्ट हिदायत दी कि  कि प्रार्थना पत्रों की जांच में ििश्थलता बरतने वाले पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सम्बन्धित थाना प्रभारियों की जवाबदेही भी तय की जायेगी। आगामी कावंड मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को कावंड मेले हेतु सभी सुराक्षत्मक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये, साथ ही कावंड मेले मे आने वाले यात्रियों के वाहनो की पार्किंग हेतु पार्किंग स्थल चिन्हित कर उक्त पार्किंग स्थलों पर सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।