कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर में आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग योजना जल्द जनमानस को समर्पित होने जा रही है, जिसका मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। शुरूआती चरण में यह जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की स्टॉफ पार्किंग, तिब्बती मार्केट, परेडग्रांउड में तैयार की गई हैं। कोरोनेशन में पार्किंग संचालन के लिए तकनीकि आपरेटर भी दे दिया गया है, जो पार्किंग को आपरेट कर रहा है। इन पार्किंग के तैयार होने से जहां जनमानस को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी वहीं शहर को जाम से भी निजात मिलेगा। परेडग्राउड पार्किंग क्षमता 96 वाहन, तिब्बती मार्केट 132 वाहन तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता की पार्किंग है। यह पार्किंग बहुत छोटे स्थान पर बनाई जा सकती है, तथा इन्हे अनयंत्र स्थलों पर स्थानान्तरित भी किया जा सकता है।
जिला प्रशासन डीएम की अगुवाई में मुख्यमंत्री के आधुनिक सुविधायुक्त उत्तराखण्ड के विजन को मूर्तरूप देने में जुटा है। इसी क्रम में कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार कर चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई पार्किंग में डॉक्टर्स एवं नर्सेस के वाहन स्वतः ही सहजता से पार्क होने लग गए हैं। साथ तिब्बती मार्केट, परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग भी तैयार हो गई है, इन तीनों पार्किंग को मा0 मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे। ओटोमेटेड पार्किंग आपरेटिंग के लिए 02 कुशल तकनीकि आपरेटर की तैनाती कर दी गई है तथा जिला योजना से बीमा कवर दिया जाएगा। कोरोनेशन में स्टॉफ के लिए आटोमेटेड पार्किंग बनने से मरीजों-तीमारदारों की पार्किंग में इजाफा हो गया है। तथा भू- पार्किंग पर अतिरिक्त वाहन पार्क की जगह भी मिल गई है। जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंगय शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास है। इस तरह की पार्किंग से शहर को जाम से निजात मिलेगा। डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध रहेगा तथा अन्य स्थानों पर भी इस तरह की पार्किंग निर्माण की संभावना की ओर एक सफल कदम के तौर पर देखा जा रहा है। शहर में इस प्रकार की छोटी पार्किंग से जहां शहर में जनमानस को पार्किंग की सुविधा मिलेगी वहीं शहर में यातायात दबाव भी कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।