स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर 9 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी प्रदान की गई है। इन सभी मृतक आश्रितों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्त पत्र वितरित किये। डॉ रावत ने सभी नव नियुक्ति कनिष्ठ सहायकों को भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वह विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 9 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विभागीय मंत्री ने कहा कि इन सभी लोगों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गई है। जिसमें सूरज कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय टिहरी में तैनाती दी गई। इसी प्रकार पियूष पनियाल को सीएमओ कार्यालय देहरादून, श्रीमती चन्द्रकला गोस्वामी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थल, पिथौरागढ़, अंकुर इन्द्रवाण को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव, उत्तरकाशी, कामना कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ, रूद्रप्रयाग, सौम्या त्रिपाठी को उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी, प्रीतम सिंह नेगी को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून, जमुना पंवार को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर, और विपिन नेगी को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी में तैनाती दी गई।
विभागीय मंत्री डा. रावत ने सभी नव नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की हौसलाफजाई करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। वहीं नियुक्ति पत्र पाकर मृतक आश्रितों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि विभागीय मंत्री व अधिकारियों की संवेदनशीलता के चलते उन्हें नियुक्ति पत्र मिले। वरना मृतक आश्रितों को नौकरी पाने में वर्षों लग जाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा का आभार भी जताया। इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, डॉ. एन.एस. नपच्याल सहित विभागीय अधिकारी व मृतक आश्रित व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।