एसपी उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री रुट लैंड-स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल नेे यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैण्डस्लाईड जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। सोमवार को यहां पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न लैण्डस्लाईड जोन का निरीक्षण करते वहां पर सुरक्षात्मक उपाय का जायजा लिया गया। डेंजर जोन मे कार्यरत पुलिस व अन्य एजेन्सियों को कार्मिकों अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने तथा सुरक्षित यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिये गये। बरसात के मध्यनजर ऐसे स्थलों पर सतर्कता तथा सजगता के साथ कार्य करने की हिदादत दी गयी। पुलिस बल को अत्यधिक बारिश, लैंडस्लाईडिंग तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने के निर्देश दिये गये। पिछले 1-2 दिन से लगातार बारिश से यमुनोत्री हाइवे पर कई जगह पर भू-स्खलनध्लैंडस्लाईड तथा हाईवे वाश आउट हो गया है, ऐसे स्थलों का निरीक्षण करते हुये एसपी उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा वहां पर सुरक्षत्मक प्रबन्धन का जायजा तथा आंकलन किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सिलाई बैंड के पास हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल के निरीक्षण हेतु रवाना हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत, यातायात उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।