जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने जिले में अपात्र राशन एवं आष्युमान कार्ड पर की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सत्यापन की कार्यवाही शुरू की गई जिसमें पाया कि 136676 निष्क्रिय राशन कार्डों से 9428 आष्युमान कार्ड बनाए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने 3323 राशन कार्ड तथा 9428 आयुष्मान कार्ड को निरस्त कर सम्बन्धितों के विरूद्ध नगर कोतवाली एवं थाना राजपुर रोड में मुकदमा दर्ज करवाया है। जांच जारी है, गलत अभिलेख प्रस्तुत कर राशन कार्ड बनाए जाने के फलस्वरूप कार्यवाही की गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर, जिला प्रशासन का राशन व आयुष्मान कार्ड माफियाओं पर प्रहार जारी है। जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने गर्दन मरोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 3323 राशन कार्ड, 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त, कर दिए गए हैं। ऐसा राज्य के किसी जिले में प्रथमबार, राशनकार्ड व आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त एक्शन ले रहा है। जिला प्रशासन अपने कड़े व सख्त एक्शन से राशन व आयुष्मान कार्ड माफिया गिरोहों को कुचलने का कार्य कर रहा है।  जांच में सामने आया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए फर्जी अभिलेख दिए गए है जिस पर जिला प्रशासन ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्यवाही का मन बना चुका है, जांच में यह भी सामने आया कि निष्क्रिय 136676 राशन कार्डाे से 9428 आयुष्मान कार्ड बने हैं।
जिला प्रशासन के राशन कार्ड सत्यापन के दौरान 3323 राशन कार्ड निरस्त किये गये है। निरस्त किये गये राशन कार्डाे की मात्रा अधिक होने के कारण कुछ लोगो द्वारा गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर राशन कार्ड बनवाये गए है । निरस्त किये गये कार्डाे पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को विधिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम  में थाना कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(2) व धारा 336(3) के तहत् सम्बन्धितों पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
वहीं राज्य स्वास्थ्य प्रा० को जिला खादय आपूर्ति कार्यालय देहरादून द्वारा निरस्त किए गए राशन कार्ड 1,36,676 का डेटा प्रदान किया गया था । उक्त 136676 राशन कार्ड के सापेक्ष 9,428 आयुष्मान कार्ड बने हुए पाए गए हैं । जिनको एसएचए द्वारा निष्क्रिय करने की प्रक्रिया गतिमान है व 9428 कार्डों को निरस्त किये भी जा चुके हैं। उक्त आयुष्मान कार्डों को बनाए जाने में किसी गिरोह के होने की सम्भावना होने के फलस्वरूप लिहाजा सम्बधितों के विरुद्ध थाना राजपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। जनपद में कुल 387954 राशन कार्ड हैं जिनमें 75576 राशन कार्ड सत्यापित है 3323 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं तथा सत्यापन कार्यवाही गतिमान है, वहीं निष्क्रिय 136676 राशन कार्ड के सापेक्ष 9,428 आयुष्मान कार्ड बने हुए पाए गए हैं, जिनकी जांच गतिमान है 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।