घास लेने जंगल गई महिला की चट्टान से गिरकर मौत, परिवार में पसरा मातम

चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा
चमोली। नारायणबगड़ क्षेत्र में घास लेने जंगल गई महिला की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से महिला के शव को रेस्क्यू किया। जिसके बाद उसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक गडसिर गांव की कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह (उम्र 36 वर्ष) अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी। जहां पैर फिसलने के कारण वो गहरी खाई में गिर गई। जिसे देख साथ में गई महिलाओं के होश उड़ गए। इसके साथ ही महिलाओं के बीच चीख पुकार मच गई।
महिलाओं ने हादसे की सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों की सूचना पर डीडीआरएफ की टीम के साथ राजस्व पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची। जहां टीम ने खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। महिला की मौत पर पूरी क्षेत्र में शोक की लहर है।एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि महिला की डेड बॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि पहाड़ की महिलाओं को पशुओं के चारा पत्ती या घास लेने के लिए जंगलों में जाना पड़ता है। जहां उन्हें खतरनाक खाई के ऊपर या बड़ी-बड़ी चट्टानों पर जाकर घास काटना पड़ता है। ताकि, वो अपने मवेशियों का पेट भर सकें। इन दिनों मानसून चरम पर है और लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से मिट्टी चिकनी रहती है। जिससे अक्सर गिरने का डर ज्यादा रहता है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं घास काटने के लिए चट्टानों पर चढ़ जाते हैं। जहां उनके साथ हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।