निर्वाचन तैयारियों को त्रुटिरहित समयबद्धता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) सविन बंसल ने मंगलवार को विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक लेते हुए अब तक किए गए कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन की सभी तैयारियों को त्रुटिरहित समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भंली भांति अनुश्रवण किया जाए। निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। बरसात को देखते हुए सड़क निर्माणदायी एजेंसियों को सभी संवेदनशील स्थलों में पर्याप्त संख्या में मैनपावर और मशीनरी की तैनाती करने, वैकल्पिक एवं पैदल मार्गो को सुचारू रखने और मतदान दिवस के लिए विशेष कंटीजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधा यथा बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर आदि व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी एसडीएम एक बार पुनः इसका निरीक्षण करें। पोलिंग बूथों पर जो कार्य शेष है उनको जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। सभी एसडीएम व सीओ पुलिस मिलकर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का अपने स्तर पर समीक्षा कर लें। कम्यूनिकेशन प्लान के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वापसी, स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए टेबल निर्धारण संबंधी पूरा प्लान तैयार किया जाए और निर्वाचन से जुड़े कार्यो को समयबद्वता के साथ त्रुटिरहित पूरा करें। रूट चार्ट के अनुसार हेल्थ प्लान एवं पोलिंग पार्टियों के लिए हेल्थ किट तैयार की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम से निर्वाचन सूचनाओं का नियमित संकलन एवं समय पर प्रेषण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्मिकों प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतपत्र, मतदान सामग्री सहित प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से अभी तक की गई अन्य निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारीध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जिले के सभी 06 विकास खंडों में कुल 409 ग्राम पंचायत है, जिनमें 1090 मतदेय स्थल बनाए गए है। इसमें से 271 संवेदनशील और 322 अति संवेदनशील मतदेय स्थल है। इन सभी मतदेय स्थलों पर 262628 महिला, 282730 पुरूष, 14 अन्य सहित कुल 545372 मतदाता पंजीकृत है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, एसपी रेनू लोहनी, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एसडीएम प्रत्यूष, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल, सीईओ विनोद कुमार ढ़ौडियाल सहित निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।