मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुंचे डीएम

  • आपदा, कोई मुसीबत या किसी अनहोनी को सबसे पहले न्यून करना जिला प्रशासन का ही दायित्वः डीएम
  • वर्षाकाल पूरे 3 महीने तक रास्ता दुरस्ती के लिए डीएम ने 24×7 तैनात करवायी मैनपावर मशीनरी

देहरादून। मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हेतु  सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है। जिले के मिसराज पट्टी के बटोली गावं जिसका अतिवृष्टि कारण सड़क बह जाने से  सम्पर्क टूट गया था पर तत्परता दिखाते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल प्रथम पंक्ति में गावं पहुच स्थानियों निवासियों को हॉल जाना तथा प्रशासन ने मौके पर ही ग्रामवासियों हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं मौके पर ही ग्रामवासियों के मांग प्रस्तावों को मजूर किया। जिलाधिकारी ने भीषण पंगडंडी नापने हुए बटोली के अतिंम महिला, बजुर्ग बच्चों स्थानिकों की समस्या रूबरू हुए तथा निराकरण किया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण खाईयुक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ते जिस पर रास्ता बनाने में महीनों का समय लगता जिला प्रशासन ने रातोरात रास्ता तैयार करते हुए गावंवासियों तक पहुुंचा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा, मुसीबत तथा कोई अनहोनी को न्यून करना प्रशसन का दायित्व है तथा प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही हस्तगत किया, जिसमें 4-4 हजार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार विकासनगर को निर्देशित किया स्थानिकों की समस्या का निवारण करने हेतु क्षेत्र में ही कैम्प लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्र में ग्रामवासियों का सहयोग लेकर अस्थायी हेलीपेड के लिए स्थान चिहिन्त करें जिससे गांव 15 दिन में अस्थायी हेलीपेड बनाया जा सके। वहीं एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया कि  गर्भवती माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एएनएम नियमित दौरा करेंगी।
जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से बच्चों को घर से स्कूल के लिए आवागमन न कराएं, स्कूल के नजदीक मकान किराये पर लेकर पठन – पाठन कराने का अनुरोध, 3 माह के लिए  धनराशि चेक मौके पर ही हस्तगत कर दिया है। ग्रामीणों की मांग पर कोटी- बटोली रोड लोनिवि को सौंपने की कार्यवाही के साथ ही बटोली से थान गांव सड़क विकल्प पर लोनिवि को सर्वे के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने झुला पुल एवं स्थायी इंतजाम हेतु  सचिव लोनिवि को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं 3.98 लाख लोनिवि को तात्कालिक सुधार हेतु मौके पर ही दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने मेडिकल आकस्मिकता के दृष्टिगत तात्कालिक अस्थाई व्यावस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासियों की मांग पर 20 सोलर लाइट, डीएम ने अपने कौटे से मौके पर स्वीकृति देते हुए त्वरित कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को विकास नगर तहसील अंतर्गत मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली पहुंच कर आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनी। डीएम ने कहा कि आपादा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी। प्रभावित गांव के भ्रमण के दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद थे। बताते चले कि बरसात के कारण कोटी-बटोली सडक शेरूखाला गदेरे में वास आउट होने के कारण बटोली गांव के करीब 32 परिवारों का संपर्क टूट गया है। यहां पर वैकल्पिक पैदल मार्ग भी बरसात के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है।
मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शेरूखाला गदेरे में झूलापुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा दिया गया है। कहा कि यहां पर आवगमन समस्या का स्थायी समाधान के लिए सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने तात्कालिक सुधारीकरण कार्यो के लिए लोनिवि को 3.98 लाख की धनराशी भी मौके पर स्वीकृत की। साथ ही ग्राम वासियों की थाना गांव से बटोली तक नए मोटर मार्ग निर्माण की मांग पर डीएम ने लोनिवि को शीघ्र सर्वे करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गांव को जोड़ने वाले पैदल रास्ते को सुचारू रखने हेतु प्रभावित क्षेत्र में मैनपॉवर तैनात रखने और बरसात के कारण रास्त बंद होने पर तत्काल खोलने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अलग-थलग पडे बटोली गांव के 32 परिवारों को बरसात के दौरान किराए में सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए 3.84 लाख की सहायता राशि भी स्वीकृत की। जिसमें प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 4-4 हजार की सहायता राशि तीन महीनों तक मिलेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को सलाह दी की खतरनाक बने रास्ते से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल ना भेजें। ऐसा जोखिम ना लेकर बरसात में किराए पर सुरक्षित स्थान पर रहे और वही से बच्चों को स्कूल भेजा जाए।
स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने गांव में एएनएम के माध्यम से निर्धारित दिवस पर गांव का भ्रमण कर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। साथ गांव में डोली पालकी के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरत पडने पर गांव में एयर एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोनिवि को गांव में हेली एम्बुलेंस के लिए स्थान चिन्हित कर शीघ्र इसके र्कोडीनेट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग पर कोटी से बटोली तक मोटर मार्ग को लोनिवि को हैडओवर करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सेलाकुई डिवीजन से आने वाली विद्युत लाइन जंगल में बार-बार टूटने से गांव में आए दिन बनी विद्युत की समस्या रहती है। उन्होंने कोटी गांव के ट्रॉस्फॉर्मर से विद्युत लाइन देने की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने तात्कालिक तौर पर गांव के लिए 20 सोलर लाइट की मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि जनता की सरकार, हर पल जनता के द्वार है। प्रभावित लोगों के साथ खडी है। प्रभावितों की समस्या का प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा। गांव में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित जरूरी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। शेरूखाला में वॉस आउट सड़क के स्थायी समाधान के लिए सर्वे कराया जा रहा है। ग्रामीणों की जो भी समस्याएं है उनका त्वरित निराकरण करने हेतु सभी प्रयास किए जाएंगे। आपदा प्रभावित गांव बटोली के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, एसडीएम विनोद कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीतेन्द्र तिवारी, तहसीलदार विवके राजौरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार, क्षेत्री जनप्रतिनिधि यशपाल नेगी, प्रवीण कुमार, सुनील ठाकुर सहित प्रभावित गांव बटोली के ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।