खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए जिले में 03 तीन चरणों में चलेगा अभियान

05 वर्ष तक की आयु के अप्रतिरक्षित बच्चों को लगेगी वैक्सीन।

देहरादून । खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान-2026 को लेकर अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को एन.आई.सी. सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें खसरा रूबेला उन्मूलन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि जिला टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य जिले से 2026 तक खसरा और रूबेला का उन्मूलन किया जाना हैं। इस अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया है। जिसमें 05 वर्ष की आयु तक के बच्चों को जो खसरा और रूबेला वैक्सीन से अप्रतिरक्षित है, उनका टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही समुदाय में ऐसे रोगियों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा, जिनको बुखार के साथ लाल चकत्ते वाले दाने हो।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान ने बताया कि खसरा और रूबेला वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखती हैं। साथ ही बच्चों को खसरे से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे-दस्त, निमोनिया, बच्चों के प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि से सुरक्षा चक्र तैयार करती है। खसरा और रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किए जाने हेतु जिले में तीन चरणों में विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। पहले चरण दिनांक 21 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक, दूसरे चरण दिनांक 19 अगस्त, 2025 से 29 अगस्त, 2025 तक एवं तीसरे चरण दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। विशेष टीकाकरण सप्ताह में नियमित टीकाकरण से वंचित सभी लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला टास्क फोर्स की बैठक में सहयोगी विभागों, समस्त चिकित्सालयों से चिकित्सा अधिकारी/ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।