यात्रा के दौरान अपने साथियों से बिछड़ी 03 बुजुर्ग महिलाओं को उनके साथियों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान

ऋषिकेश । रविवार की सायं ऋषिकेश पुलिस को नटराज चौक पर 03 बुजुर्ग महिलाये परेशान हालत में घूमते हुए मिली, जिस पर नटराज चौक पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल द्वारा तीनो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस बूथ पर बैठाकर उनसे जानकारी की गई तो उनके द्वारा अपना नाम मेवा, बतासी और मिश्री बताया तथा नौरंगाबाद गुर्जरों की ढाणी तिलोडी हरियाणा से अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ कांवड़ यात्रा के लिए आना बताया गया। उनके द्वारा बताया कि अपने गांव से वे कुल 11 महिलाएं आई थी तथा उनके द्वारा गाड़ी को किसी पार्किंग में किया था, जिसके बाद वे सभी दर्शन के लिए नीलकंठ गए थे लेकिन वापस आते समय वे तीनों अपने साथियों से बिछड़ गए, उन्हें उक्त स्थान की भी जानकारी नही है जहाँ उन्होंने गाड़ी खड़ी की थी।
तीनो बुजुर्ग महिलाये काफी घबराई हुई थी जिनको पुलिस द्वारा बूथ में बैठाकर पानी व जूस पिलाया गया तथा उनके साथियों को शीघ्र ढूढने का विश्वास दिलाया गया। तीनो बुजुर्ग महिलाएं बुजुर्ग एवं अनपढ़ होने के कारण घर का मोबाइल नंबर एवं थाना तथा जिले के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी, जिस पर बुजुर्ग महिलाओं द्वारा बताए गए गांव को पुलिस कर्मियों द्वारा गूगल पर सर्च कर संबंधित थाने के बारे में जानकारी की गई तथा संबंधित थाने में वार्ता कर महिलाओं के गांव के सरपंच से जानकारी कर पिकअप वाहन के ड्राइवर का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया।
ड्राइवर से वार्ता करने पर उसके द्वारा बताया गया की उक्त तीनों महिलाओं को उनके द्वारा काफी समय से तलाश किया जा रहा है, परंतु वह जिस स्थान पर रुके थे, उसकी स्पष्ट जानकारी नही दे पा रहा था, जिस पर ड्राइवर से मौके पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों से वार्ता कराने को कहा गया। मौके पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों के आईडीपीएल पार्किंग मे होने की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त तीनों बुजुर्ग महिलाओं को थाने की गाड़ी से आईडीपीएल पार्किंग में ले जाकर सकुशल उनके साथियों से मिलवाया गया। अपने साथियों से मिलकर तीनों महिलाएं काफी खुश हुई तथा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरकर उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रसंशा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।