सर्किट हाउस पुलिस चौकी के अंदर चौकी प्रभारी से मारपीट मोबाइल तोड़ा

गाड़ी तोड़ने के आरोपी और उसकी मां बहन ने की तोड़फोड़,  वर्दी पर डाला हाथ
 कैंट कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में किया गया पंजीकृत
देहरादून:- अब तो हद ही हो गई आरोपियों के दिल में खाकी का कोई खौफ ही नहीं रह गया अब तो पुलिस कर्मी पूछताछ के लिए ठाणे कोतवाली और चौकी पर बुलाई जाने वाले आरोपियों से दूर रहकर बात करना और पूछताछ करना ही उचित समझा रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण उसे समय देखने को मिला जब मारपीट करने और गाड़ी तोड़ने के आरोपियों को सर्किट हाउस पुलिस चौकी पर पूछताछ के लिए बुलाई जाने के बाद आरोपी और उसकी मां बहन द्वारा चौकी पर भारी के साथ जहां मारपीट की गई वहीं उसके मोबाइल को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया गया इतना ही नहीं वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की गईl  जुगल किशोर निवासी गंगोल, पंडितवाड़ी द्वारा चौकी सर्किट हाउस पर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया गया कि गौरव धीमान निवासी गंगोल पंडितवाड़ी के विरूद्ध गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुये विवाद में विपक्षी द्वारा रात्रि में उनके घर के शीशे तोड़ने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर चौकी प्रभारी सर्किट हाउस द्वारा विपक्षी गौरव धीमान को आवश्यक पूछताछ हेतु चौकी पुर बुलाया गया था।  गौरव धीमान अपनी माता  इन्दु धीमान तथा बहन काजल धीमान के साथ चौकी पर आया।  चौकी पर गौरव धीमान से घटना के संबंध पूछताछ के दौरान उसकी बहन काजल धीमान व अन्य परिजनों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई तथा चौकी प्रभारी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। घटना के संबंध में चौकी प्रभारी सर्किट हाउस द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध दी गयी तहरीर के आधार पर थाना केन्ट में मु0अ0सं0- 115/25, धारा 132/221/324(4)/351/352 बीएस की धाराओं के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।