प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचला

देहरादून। राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी के पास बीते दिवस शाम को प्राइवेट बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही आईएसबीटी चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। साथ ही युवती के परिजनों को भी मामले की सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया था, जो इस वक्त पुलिस की हिरासत में है। वहीं पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो में सामने आया है। सीसीटीवी में जो टाइम दिख रहा है, उसके अनुसार सड़क हादसा 28 जुलाई को दोपहर बाद करीब तीन बजे के आसपास हुआ।
सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सवार युवती बस को लेफ्ट साइड के ओवरटेक करती और अचानक से बस के सामने आ जाता है, तभी बस, स्कूटी सवार युवती को कुचल देती है। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर लगने से स्कूटी आगे जा रहे ट्रक में भी पीछे से घुस गई थी। इस वजह से युवती को और ज्यादा गंभीर चोट आई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर मौजूद लोग अपनी गाड़ी से युवती को तत्काल पास के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस काफी देरी से आई है। यदि एंबुलेंस समय से आ जाती तो शायद युवती की जान भी बच सकती है। वहीं लोगों ने इस दौरान बस ड्राइवर को पकड़ लिया था।
मृतक युवती की शिनाख्त शइबानो के नाम से हुई है, जिसकी उम्र करीब 21 साल थी। युवती यूपी के सहारनपुर जिले की रहने वाली थी। युवती ने इसी साल देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में एडमिशन लिया था। युवती कॉलेज के पास ही एक पीजी में रहती थी। सोमवार को युवती अपनी किसी दोस्त से मिलने टर्नल रोड जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बायपास चौक पर फ्लाईओवर के पास वो प्राइवेट बस की चपेट में आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।