प्रशासन की एन्ट्री ही सुविधा की गांरटी; जनमन अस्पताल ऋषिकेश को हाईटैक टीकाकरण कक्ष की सौगात

  • उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश के हाईटैक सुविधायुक्त टीकाकरण कक्ष का कार्य पूर्ण
  • त्वरित निर्णय, प्रभावी एक्शन अब जिला प्रशासन की कार्यशैली में है शुुमार
  • सीएम के संकल्प से प्रेेरित डीएम सविन जिले में स्वास्थ्य सेवा सुधार मिशन पर
  • उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में मार्डन टीकाकरण कक्ष विस्तारीकरण कोल्डचेन कार्य पूर्ण
  • मरीज, तीमारदार में आस जगाते डीएम के निरीक्षण; चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2 पर सरकारी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की धरातल स्थति जांचने का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशन जिला प्रशासन की कार्यशैली अब त्वरित संज्ञान एवं एक्शन की बन गई है। माह जून में जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। अब चिकित्सालय के टीकाकरण कक्ष के विस्तारीकरण साथ ही बच्चों के अनुरूप साज-सज्जा कार्य किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं बच्चों की बैठने की उचित व्यववस्था एवं एसी के साथ ही अलग पंजीकरण कांउटर बनाया गया है। वहीं चिकित्सालय जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत दवाई वितरण कांउटर भी बढाए गए हैं।
विगत माह जून में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण कक्ष में भारी भीड़ अव्यवस्था के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए जिला अस्पताल की तर्ज पर ऋषिकेश चिकित्सालय में भी मॉडल टीकाकरण कक्ष, विस्तारीकरण के साथ एयर कडीशन, सीटिंग, बच्चों के मनोरंजन सुविधा की फैसिलिटी विकसित करने के निर्देश दिए थे, जिस पर डीएम निरीक्षण के दूसरे ही दिन कार्य प्रारम्भ हो गया था। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश के टीकाकरण कक्ष का कार्यपूर्ण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।