जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई व अलाइमेंट कार्य युद्धस्तर पर जारी

  • अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि ने ड्रेनेज कार्यों की डीएम स्वंय कर रहें मॉनिटिरिंग 80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण
  • डीएम के सख्त निर्देश; जलभराव की शिकायतों को हल्के में न लें अधिकारीः
  • जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को नहीं रहने दे सकते जलमग्न;किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का करना ही है समाधानः डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लोनिवि द्वारा अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि द्वारा 180 मीटर लम्बाई पर ड्रेनेज कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिलाधिकारी विगत माह ऋषिकेश में जलभराव समस्या के समाधान को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, तथा लोनिवि को बजट की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था जिसमें 180 मीटर लम्बाई के ड्रनेज कार्य के सापेक्ष लगभग 144 मी0 ड्रेनेज कार्य (80 प्रतिशत्) कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का समाधान करना है, इसके लिए लोनिवि को तत्काल खुदाई कर जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई तथा अलाइमेंट कार्य को तत्काल करने के निर्देश दिए थे, जिसके लिए फंड की स्वीकृति जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी कर दी गई थी। अब यह कार्य 80 प्रतिशत् पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने शेष 20 प्रतिशत् कार्य को युद्धस्तर पर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के लोक निर्माण के अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को जलमग्न नहीं रहने दे सकते। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव समाधान करने के निर्देश दिए थे, जिसके फल स्वरुप जल भराव से निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
ऋषिकेश शहर में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या पर जिलाधिकारी ने जल निगम को पानी निकासी के लिए ठोस प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। गुमानीवाला अमित ग्राम के पास नाली चौक होने की समस्या का निस्तारण पानी निकासी के लिए पूर्व में बिछाई गए ह्यूम पाइप को निकाल कर उसका एलाइनमेंट ठीक करने को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम कार्य चल रहा है तथा 80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।