घीड़ी गांव में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया मेजर डोभाल स्मृति पार्क का शिलान्यास

कहा, नई पीढ़ी को देश सेवा व बलिदान की भावना से जोड़ेगा स्मृति पार्क
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पिता है मेजर गुणानंद डोभाल

देहरादून/पौड़ी । सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज पौड़ी के घीड़ी गांव में मेजर डोभाल स्मृति पार्क का विधिवत शिलान्यास किया। यह पार्क देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पिता स्वर्गीय मेजर गुणानंद डोभाल की स्मृति में बनाया जाएगा गया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने कहा कि यह स्मृति पार्क केवल एक हरित स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, बलिदान और प्रेरणा का जीवंत प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है, जिसने देश को अजीत डोभाल जैसा राष्ट्ररक्षक दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह पार्क समूचे उत्तराखंड और भारतवर्ष का गौरव बनेगा। स्मृति पार्क के निर्माण और संरक्षण की जिम्मेदारी 127 इन्फेंट्री बटालियन की इकोलॉजिकल टास्क फोर्स को सौंपी गयी है।
टास्क फोर्स के नेतृत्व में आज लगभग 2 हजार फलदार, औषधीय और सुगंधित पौधे भी रोपे गये। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रत्तुल थपलियाल ने कहा कि यह पार्क करीब 8 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधों के माध्यम से हरित सौंदर्य और जैव विविधता को संरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह सहित पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर स्मृति स्थल को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।