चोरी के दौरान बदमाशों ने बच्ची पर किया हमला, हालत गंभीर

हरिद्वार। चोरी करने घर में घुसे चोरों ने चोरों ने घर के अंदर मौजूद बच्ची के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
घटना थाना पिरान कलियर अंतर्गत धनोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर ऊर्फ तेल्लीवाला की है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बदमाशों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक तजमीन निवासी शिवदासपुर उर्फ तेंल्लीवाला अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। तजमीन अपनी दो बेटियों को दादी के घर छोड़ गया थाए लेकिन आज सुबह 3 से 4 बदमाश उसके घर में घुस आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जब बदमाश चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे तभी तजमीन की एक मासूम बच्ची ने उनको देख लिया। इसके बाद बदमाशों ने मासूम के सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जब ग्रामीण और परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फारेन्सिक टीम को बुलाया गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची को अस्पताल में भर्ती करायाए जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।