‘सोने पे सुहागा’ अभियान, जिसमें हर घंटे ग्राहकों को मिलेगा सोना जीतने का मौका

फिलिप्स होम अप्लायंसेज़ ने त्योहारों पर पेश किया

नई दिल्ली। भारत में त्योहारों का समय खुशी, नई शुरुआत और पावन परंपराओं का अवसर होता है। इन अवसरों के लिए सोने का विशेष महत्व होता है। इसी भावना को सम्मानित करते हुए फिलिप्स होम अप्लायंसेज़ ने त्योहारों पर अपना सोने पे सुहागा अभियान पेश किया है। इस ऑफर में ग्राहकों को अपने घर के लिए भरोसेमंद इनोवेशन खरीदने के साथ सोना जीतने का अवसर भी मिलेगा।

यह अभियान फिलिप्स ने अपने इस विश्वास के साथ शुरू किया है कि त्योहारों का मौसम दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ स्थायी यादों को संजोने का समय भी होता है। ग्राहकों के जीवन में खुशी लाने के लिए फिलिप्स एयरफ्रायर, मिक्सर ग्राईंडर, कॉफी मशीन, गारमेंट स्टीमर, एयर प्योरिफायर्स आदि के अपने विस्तृत पोर्टफोलियो के साथ फिलिप्स हर घर में इनोवेशन, सुविधा और देखभाल पेश करता है।

यह अभियान पूरे महीने चलेगा। इसमें ग्राहकों को हर रोज, हर घंटे 9,999 रुपये मूल्य का सोना जीतने का मौका मिलेगा। विजेताओं की घोषणा फिलिप्स होम अप्लायंसेज़ द्वारा हर घंटे अपने सोशल मीडिया चैनल और रेडियो पर की जाएगी। दैनिक विजेताओं का नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित होगा।

इस कैम्पेन के बारे में पूजा बैद, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, वर्सुनी इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में त्योहार खुशी, भाईचारे और साथ में बिताए खुशनुमा पलों का प्रतीक होते हैं। इस जश्न में सोने का हमेशा से एक विशेष महत्व है। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। हमारे ‘सोने पे सुहागा’ अभियान के साथ हम फिलिप्स के भरोसेमंद इनोवेशंस के साथ सोना जीतने की खुशी प्रदान करना चाहते हैं। हमारे इस ऑफर द्वारा हम हर त्योहार को और अधिक खुशहाल बनाना चाहते हैं।’’

“सोने पे सुहागा” अभियान भारतीय परिवारों को उपयोगी और उद्देश्य पर केंद्रित इनोवेशन प्रदान करने और त्योहारों का उत्साह बढ़ाने की फिलिप्स की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह अभियान पूरे देश में 22 सितंबर से 22 अक्टूबर, 2025 के बीच चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को किसी भी ऑफलाईन स्टोर या फिलिप्स होम अप्लायंस की वेबसाईट से 1,000 रुपये से अधिक मूल्य का कोई भी फिलिप्स होम अप्लायंस खरीदने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसके बाद ग्राहकों को एक क्यूआर कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो उन्हें हर घंटे 9,999 रुपये मूल्य के गोल्ड वाउचर जीतने का मौका देगा। हर खरीद को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए चुनिंदा उत्पादों पर निश्चित उपहार भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।