स्वदेशी की नींव पर ही बनेगा विकसित भारत : रेखा आर्या

नैनीताल। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में बुधवार को आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विधानसभा सम्मेलन में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार स्वदेशी के विचार ने एक समय हमें अंग्रेजों से आज़ादी दिलाई थी, उसी मंत्र के सहारे अब हमें देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है और भारत को विश्व महाशक्ति बनाना है।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के ज़रिए ही हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूर्ण कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केवल खादी पहनने या मिट्टी के दीए जलाने से स्वदेशी का अर्थ पूरा नहीं होता। हमें हर स्तर श घर के सामान, कपड़े, मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीद में यह सुनिश्चित करना होगा कि हम स्वदेशी उत्पादों को ही प्राथमिकता दें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, कार्यक्रम जिला सह-संयोजक भुवन जोशी, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल व विनीत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय और नीरज बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
हल्द्वानी। हल्द्वानी में बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये। पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंचे पुराने भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस केंद्र में आधुनिक सुविधाओं जैसे प्रशिक्षण कक्ष, योग कक्ष, मनोरंजन कक्ष और परामर्श कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट और अन्य अधिकारी-कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।