चमोली जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली । जिलाधिकारी गौरव कुमार ने श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर सभी जनपदवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत किया तथा उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिवर फ्रंट विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल से धाम में किए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और ब्रह्मकपाल क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने एराइवल प्लाजा का भी निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।बदरीनाथ भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तीर्थ पुरोहित एवं पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भेंट की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, तहसीलदार महेंद्र आर्य, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।