मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार आनंद बर्द्धन आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। धाम में मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एमेनिटी सेंटर, बद्रीश एवं शेषनेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति की जायजा लिया।
बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण कर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट के ऐसे फेज जँहा नेचुरल धाराएं हैं में निर्माण कार्यों को कराये जाने हेतु विशेषज्ञयों की राय आवश्यक है, इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ टीम द्वारा अध्ययन कराया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था को ऐसे फेज़ पर रिवर फ्रंट के कार्यों को करवाने जाने की बात कही साथ ही अन्य जगहों (फेंजो) पर रिवर फ्रंट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि रिवर फ्रंट को छोड़कर अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को हॉस्पिटल बिल्डिंग और अराइवल प्लाजा कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि आईएसबीटी, सिविक एमेनिटी सेंटर, बद्रीश लेक, शेषनेत्र लेक और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मुख्य सचिव ने पूर्ण हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया साथ ही इन्हें शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।इस दौरान पीआईयू (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने पीपीटी के माध्यम से मास्टर प्लान के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।