दो दिवसीय संगोष्ठी “स्थायी रोजगार सृजन – विकसित उत्तराखंड का आधार” का शुभारंभ

कोटद्वार: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा भवन में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी “स्थायी रोजगार सृजन – विकसित उत्तराखंड का आधार” का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी विधानसभा अध्यक्ष की एक अनूठी, दूरदर्शी और युवा-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजन की संस्कृति से जोड़ना और उन्हें व्यावहारिक उद्यमिता के अनुभव से अवगत कराना है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना से हुई, जिसे गैरसैंण क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत नंदप्रयाग के जाने-माने लोक कलाकार हरीश भारती द्वारा प्रस्तुत मुखौटा नृत्य ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उद्घाटन सत्र में कोटद्वार, गैरसैंण एवं कर्णप्रयाग महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने “मेरे सपनों का उत्तराखंड” विषय पर अपने विचार रखते हुए प्रदेश के भविष्य की संभावनाओं को बड़े आत्मविश्वास और गंभीरता से व्यक्त किया।

संगोष्ठी के प्रथम दिन तीन प्रमुख क्षेत्रों—पर्यटन, उद्योग एवं व्यवसाय, तथा कला एवं संस्कृति—पर विस्तृत संवाद हुआ। पर्यटन से जुड़े सत्र में यमकेश्वर के अनूप देवरानी (होमस्टे), कोटद्वार के राजीव बिष्ट (नेचर गाइड), ऋषिकेश की मंजू शर्मा (टूर ऑपरेटर) और चकराता के अंकित तोमर (रिसॉर्ट संचालन) ने सहभागियों को बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण स्तंभ बन रहा है। उद्योग एवं व्यवसाय से संबंधित सत्र में रानीखेत की चयनिका बिष्ट (हिल क्राफ्ट), देहरादून के कर्नल विकास गुसाईं (महिला स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार), रुद्रप्रयाग के दीपक सिंह (फूड प्रोसेसिंग) और आईटी क्षेत्र से शौर्य बिष्ट ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी उद्योग आधारित स्वरोजगार अपनी मजबूत संभावनाएँ दिखा रहा है। इसी क्रम में कला एवं संस्कृति पर केंद्रित सत्र में लोक कलाकार हरीश भारती, शिल्पकार दर्शन लाल और वॉल आर्टिस्ट तथा चित्रकार मुकुल बड़ूनी ने बताया कि डिजिटल माध्यमों और पर्यटन के विस्तार ने सांस्कृतिक कला को भी स्थायी रोजगार का नया आधार प्रदान किया है।

पूरे दिन चले इन सत्रों में कर्णप्रयाग, गैरसैंण और कोटद्वार पीजी कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्रों को अपने वास्तविक अनुभवों से अवगत कराते हुए यह बताया कि कैसे सीमित संसाधनों के बीच भी उत्तराखंड में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं, जिन्हें पहचानकर युवा स्वयं रोजगार की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने भी संगोष्ठी से प्रेरित होकर भविष्य में उद्यमिता और स्वरोजगार को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड जैसे युवा राज्य को भविष्य के लिए ऐसे ही व्यावहारिक मंचों की आवश्यकता है, जो युवाओं को सिर्फ नौकरी के विकल्पों तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी प्रदेश के युवाओं को अवसर, नेटवर्किंग, सीख और मार्गदर्शन प्रदान करने का एक बड़ा कदम है, जो आगे चलकर विकसित उत्तराखंड के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
रजत जयंती महोत्सव विधानसभा भराड़ीसैंण गैरसैंण संगोष्ठी में विधायक कर्ण प्रयाग अनिल नोटियाल सिंचाई सहलाकर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कण्डवाल मनीष खण्डूडी उदित घिल्डियाल , राजीव बिष्ट , मंजू शर्मा , कर्नल विकास गुसाईं, हरीश भारती , दर्शन लाल भारती , डा०खुशाल भण्डारी ,प्रो० डंगवाल भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल महामंत्री अरुण मैठाणी ,चन्द्रकला तिवाड़ी कार्यक्रम का संचालन राजेश थपलियाल द्वारा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।