राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में गूंजा देशभक्ति का स्वर

देहरादून: भारत वर्ष के राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों में प्रातः 10 बजे ‘‘वंदे मातरम्’’ का गायन किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में जिला कार्यालय में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह की मौजूदगी में क्लेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं श्री गोर्वधन सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं की उपस्थिति में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में अधिकारीगण, कार्मिक, शिक्षक, विद्यार्थी सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, अपितु राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का स्रोत रहा है। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम् का गायन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में ‘‘भारत माता की जय’’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।