कैबिनेट मंत्री जोशी ने जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं , पेयजल लाईनों, सड़क मार्गाें, पैदल मार्गोें, पुलिया आदि के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्याें के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के क्षेत्र पंचायतों, ग्रामों व वार्डाें के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लम्बित कार्याें के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया तथा लम्बित कार्याें को शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की।

बैठक में मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त निर्माण व सुदृढ़ीकरण के जो कार्य अभी तक लम्बित पड़े हैं उनके निर्माण व सुदृढ़ीकरण में तेजी लाते हुए कार्याें को ससमय पूर्ण कर लिया जाय ताकि स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देंश दिये कि लम्बित पडे़ कार्याें के सम्बन्ध में सम्ब्न्धित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समन्वय अवश्य स्थापित किया जाय ताकि कार्याें को पूर्ण करने में सुविधा रहे।

मंत्री ने कुछ योजनाओं को प्राथमिकता से लेने के निर्देंश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिनमें मसूरी पेयजल योजना जो यमुना नदी में सिल्ट आने के कारण प्रभावित हुई है के सम्बन्ध में मंत्री ने अपर सचिव पेयजल को निर्देश दिये कि सम्बधित योजना के दुरुस्त संचालन के लिए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

वहीं पथरियापीठ नीलकंठ विहार सीवर योजना के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा सम्बन्घित अधिकारियों से जानकारी लिए जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस योजना की स्वीेकृति के सम्बन्ध में प्रक्रिया गतिमान है तथा स्वीकृति एक माह के भीतर हो जायेगी।

वहीं चन्द्रोटी की आन्तिरक सड़कों व अनारवाला-मालसी मार्ग के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा जानकारी मांगें जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के टेण्डर हो चुकें हैं। शीघ्र ही शिलान्यास की कार्यवाही की जायेगी।

बैठक के अन्त में मंत्री ने सम्ब्न्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित वार्डाें में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गाें को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाय। उन्होंनंे सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्याें में समय के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय।

बैठक में अपर सचिव पेयजल अपूर्वा, जल संस्थान से मुख्य महाप्रबन्धक डीके सिंह, जल निगम से अधीक्षण अभियन्ता मिसा सिन्हा, लोक निर्माण विभाग से राजेश कुमार तथा मसूरी विधान सभा क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।