चैंबर निर्माण को शुल्क माफी की मांग को डा. नरेश बंसल की अगुवाई मे सीएम धामी से मिला देहरादून बार का प्रतिनिधिमंडल

सीएम ने दिया सकारात्मक कार्यवाई का आश्वासन

देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल के नेतृत्व मे आज देहरादून बार ऐसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिला। डा. नरेश बंसल ने प्रतिनिधिमंडल संग सीएम धामी से बार ऐसोसिएशन की मांगो पर चर्चा की।ज्ञात हो बार ऐसोसिएशन के पिछले कुछ दिनो से जिला न्यायालय परिसर मे वकीलो के चैम्बर निर्माण के लिए चयनित भूमि मे एमडीडीए द्वारा लगभग चार करोड़ के शुल्क माफी की मांग कर रहा है। इसी क्रम मे डा. नरेश बंसल से ऐसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर शुल्क माफी के लिए आग्रह किया ।
डा. नरेश बंसल की अगुवाई मे आज प्रात: देहरादून बार ऐसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला व अपना मांग पत्र सौंपा जिसपर डा. नरेश बंसल ने माननीय सीएम धामी से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया जिसे सीएम धामी ने सहर्ष स्वीकार किया व इस पर अधिकारीगण से चर्चा चर सकारात्मक कार्यवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर देहरादून बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल जी,सचिव राजबीर सिंह बिष्ट,पूर्व चैयरमैन सुरेन्द्र पुंडीर आदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।