फूड सेफ़्टी, झारखंड सरकार, नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ़ इंडिया (NASVI) और नेस्ले इंडिया ने झारखंड में प्रोजेक्ट ‘सर्व सेफ़ फ़ूड’ का विस्तार किया

खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने के लिए 1000 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित करना।
रांची। झारखंड में प्रोजेक्ट ‘सर्व सेफ़ फ़ूड’ के भौगोलिक विस्तार के साथ, नेस्ले इंडिया ने फूड सेफ़्टी, झारखंड सरकार, तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ़ इंडिया (NASVI) के साथ अपना सहयोग जारी रखा है। इस चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हज़ारीबाग और सरायकेला के 1,000 से अधिक स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे राज्य में कुल प्रशिक्षित वेंडर्स की संख्या बढ़कर 4,600 से अधिक हो गई है।
प्रोजेक्ट ‘सर्व सेफ़ फ़ूड’ ने 26 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों में 92,800 से अधिक स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स को स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, कचरा निस्तारण और उद्यमिता संबंधी प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया है। महामारी के पश्चात्, परियोजना में COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल और डिजिटल भुगतान संबंधी एक अतिरिक्त मॉड्यूल भी सम्मिलित किया गया है।


अनंत कुमार, उप खाद्य सुरक्षा आयुक्त, झारखंड ने कहा,“साधारण धुस्का और फुचका से लेकर लोकप्रिय लिट्टी-चोखा तक, झारखंड अपने स्ट्रीट फ़ूड के लिए लगातार पहचान बना रहा है। खाजा, बालूशाही और अनरसा न केवल राज्य में पसंद किए जा रहे हैं, बल्कि उपहार टोकरी के रूप में देशभर में भेजे भी जा रहे हैं। ये हमारे पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं। इसी कारण राज्य के स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स को खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा के विषय में कौशल प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। मैं नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ़ इंडिया (NASVI), FDA और नेस्ले इंडिया के सहयोग का आभारी हूँ, जिन्होंने झारखंड में प्रोजेक्ट ‘सर्व सेफ़ फ़ूड’के माध्यम से हमारे इस उद्देश्य को पूरा करने में सहायता की है।”
नेस्ले इंडिया की हेड, सस्टेनेबिलिटी और सोशल इनिशिएटिव्स, तरूणा सक्सेना ने कहा,“नेस्ले इंडिया में हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा से आगे बढ़कर, देश में समग्र खाद्य सुरक्षा वातावरण को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रोजेक्ट ‘सर्व सेफ़ फ़ूड’ स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रासंगिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स के कौशल को उन्नत कर उन्हें सशक्त बनाता है। इससे उनके भीतर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों को बढ़ाने के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित होती है। हम इस प्रोजेक्ट का विस्तार कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि यह पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।”
नेस्ले इंडिया ने वर्ष 2016 में ‘प्रोजेक्ट सर्व सेफ़ फ़ूड’ की शुरुआत की थी और अब तक असम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुदुच्चेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में सड़क खाद्य विक्रेताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।