पठनीयता से भरपूर व्यंग्य संग्रह है बुलाकी का उस्तरा – जितेन ठाकुर

देहरादून। दून पुस्तकालय व शोध केन्द्र में सांय 4 बजे से साहित्यकार दिनेश चन्द्र जोशी के व्यंग्य संग्रह ‘बुलाकी का उस्तरा’ का लोकार्पण व चर्चा का कार्यक्रम हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध कथाकार जितेन ठाकुर ने कहा कि दिनेश चन्द्र जोशी,व्यंग्यकार के साथ साथ कथाकार व संवेदनशील कवि भी हैं। उनके व्यंग्य भी कथा शैली में लिखे हुए हैं। जिस कारण उनके लेखन में पठनीयता बरकरार रहती है।

कथाकार अरूण कुमार असफल ने संग्रह की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि दिनेश चन्द्र जोशी सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार करते हैं।साहित्य व बौद्धिक जगत के विद्रूप पर प्रहार कर उन्होंने एक प्रकार से आत्म व्यंग्य का निर्वाह किया है।

चर्चा में भाग लेते हुए कथाकार नवीन नैथानी व साहित्यकार राजेश पाल ने दिनेश चन्द्र जोशी के विभिन्न व्यंग्य लेखों का जिक्र करते हुए उनकी भाषा शिल्प की वक्रता व्यंजना व विषय वैविध्य की सराहना की। अंत में व्यंग्यकार दिनेश चन्द्र जोशी ने अपने व्यंग्य लेखन की रचना प्रकिया पर संक्षिप्त बात रक्खी।

दिनेश जोशी साहित्यिक अभिरुचि के कारण युवावस्था से ही हिंदी के साथ कुमाउनी में भी कहानी,कविता,व्यंग्य व समीक्षा लेखन में सक्रिय रहे हैं। ‘राजयोग’ कहानी संग्रह, व्यंग्य संग्रह ‘बुलाकी का उस्तरा’ उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं. उनका कुमांऊनी कविता संग्रह ‘एकलू बानर’ प्रकाशनाधीन है।

कार्यक्रम का सुगठित सुरुचिपूर्ण संचालन वरिष्ठ कवि राजेश सकलानी ने किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोगाम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने सभागार में उपस्थित विद्वतजनों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में चन्द्रनाथ मिश्र, भारती पाण्डे, देवेन्द्र कांडपाल, रजनीश त्रिवेदी, मनमोहन चढ्ढा, जे.पी. मैठाणी, सुंदर सिंह बिष्ट, शादाब अली, शमा खान, दिगम्बर, सुषमा नैथानी, नवल शर्मा, कांता डंगवाल, नरेन्द्र रावत व प्रवीन भट्ट साहित कई साहित्यकार व संस्कृति प्रेमी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।