200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो वाहन, 5 लोगों की मौत, 05 घायल

चंपावत। शुक्रवार सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन (यूके04टीबी-2074) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन बारात बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था, तथा वापस लौटते समय प्रातःकाल यह दुर्घटना घटित हुई। सूचना मिलते ही पोस्ट चंपावत से सीटी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफर टीम बिना विलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से 05 घायलों को स्थानीय नागरिकों व जिला पुलिस द्वारा सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, शेष 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
कठिन भू-भाग और खड़ी ढलान में एसडीआरएफर टीम ने रोप सिस्टम व स्ट्रेचर की सहायता से गहरी खाई में उतरकर मृतकों के शवों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। सभी शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों की सूची
1. प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर
2. केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त
3. सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर
4. प्रियांशु चौबे, 6 वर्ष, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा
5. भावना चौबे, 28 वर्ष, पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, बिखयासेन, अल्मोड़ा
घायलों की सूची
1. देवीदत्त पांडे, 38 वर्ष, निवासी सारघाट, अल्मोड़ा
2. धीरज उनियाल, 12 वर्ष, निवासी अल्मोड़ा
3. राजेश जोशी, 14 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़
4. चेतन चौबे, 5 वर्ष, निवासी दिल्ली
5. भास्कर पांडा, (निवासी विवरण अप्राप्त)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।