गंगा घाटी के गांव – रानों, बमोथ और करछुना में पांडव लीला आयोजन के प्रति उत्साह, तैयारियां शुरू

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली के अन्तर्गत विकासखंड पोखरी के दूरस्थ क्षेत्र गौचर के समीपवर्ती गंगा घाटी के गांव रानों, बमोथ और करछुना में आयोजित होने वाले पांडव लीला की तैयारियों में ग्रामवासी जुटे हुऐ हैं। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुऐ अलाव जलनें के लिये पर्याप्त मात्रा में लकड़ी का इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा पांडवों के पुराने बस्त्रों के स्थान पर नये पोशाकें बनाई जा रही है।
पांडव नृत्य को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। रानों गांव में 18 दिसंबर से शुरू होने वाले पांडव लीला की तैयारियां जोरों से शुरू हो रही है। पांडव लीला समिति रानों के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी व सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र भंडारी ने बताया कि चौथे दिन 21 दिसंबर को पांडवों के अस्त्र शस्त्र आयेंगे। वहीं दूसरी ओर बमोथ और करछुना गांव में भी 30 दिसंबर से पांडव लीला को लेकर ग्रामवासी तैयारियो को अन्तिम रूप देने में जुटे हुऐ हैं। पांडव लीला समिति बमोथ के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर व कोषाध्यक्ष जयंती प्रसाद पन्त और करछुना पांडव लीला समिति के अध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी ने बताया कि हर तीसरे साल में आयोजित होने वाले पांडव नृत्य के प्रति ग्रामीणों में खाशा उत्साह दिखाई दे रहा है।
पांडव लीला समिति बमोथ के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि 30 दिसंबर को भूमियाल रावल व लाटू देवता के पूजन के साथ पांडव चौक में हनुमान ध्वज विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया जायेगा। 01 जनवरी को नारायण मंदिर से पांडवों के अस्त्र शस्त्र (बाण) को पांडव चौक में लाकर स्नान, सकलीकरण पूजन श्रृंगार किया जायेगा। 04 जनवरी को सांवल वृक्ष का आगमन, 05 जनवरी को राजसूय यज्ञ एवं शिशुपाल वध लीला का आयोजन तथा 06 जनवरी को द्रौपदी चीरहरण एवं पांडवों का वनवास और 07 जनवरी को सेरा कौतिक चक्रव्यूह विशाल आयोजन किया जाएगा। 08 जनवरी को जल यात्रा व अस्त्र-शास्त्र का अपने मूल स्थान नारायण मंदिर में विराजमान होकर 09 जनवरी को प्रसाद वितरण के साथ 11 दिवसीय पांडव लीला संपन्न हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।